फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman absconded with daughter father-in-law husband said wife ran away three times in Budaun

UP News: बेटी के ससुर संग फरार हुई महिला, पति बोला- तीन बार भागी पत्नी... बच्चों पर भी नहीं आया तरस

Sat, 19 Apr 2025 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

Budaun News: अलीगढ़ के सास-दामाद के बाद अब बदायूं से समधी-समधन की लव स्टोरी सामने आई है। दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी तीसरी बार घर से भागी है। 

विज्ञापन
Woman absconded with daughter father-in-law husband said wife ran away three times in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बदायूं में बेटी के ससुर के साथ प्रेम संबंध के चलते फरार हुई महिला के परिवार वाले परेशान होकर अब सामने आए हैं। उसके पति ने बताया कि पत्नी तीन बार पहले भी समधी के साथ जा चुकी है। पति ने कहा कि ऐसी मां के होने से क्या फायदा, जिसने अपनी बेटी के बसे घर को उजाड़ने का कृत्य किया हो। उसने पुलिस से पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। इस वजह से अक्सर घर से बाहर रहता है। उसने बेटी की शादी 2022 में बदायूं शहर के एक मोहल्ले के युवक के साथ की थी। इस वजह से बेटी का ससुर घर आता जाता था। इस दौरान बेटी के ससुर व उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। वह नजदीकियां अब दोनों परिवार के लिए मुसीबत बन गई हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या... शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने बताया कि 11 अप्रैल को उसकी पत्नी समधी के साथ चली गई। उस दौरान वह घर से बाहर था। बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी। वह अब घर लौट आया है। शुक्रवार को उसने फिर से पुलिस से पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसकी पत्नी तीन बार पहली भी समधी के साथ जा चुकी है। 

इस बार पत्नी ने पार की हद 
सबसे पहले वह 2023 में समधी के साथ गई थी। तब तो दोनों परिवार के लोगों ने मामला में हस्तक्षेप करके उसे वापस करवा दिया था। बच्चों की परवरिश के कारण उसने पत्नी को अपना लिया। इसी तरह उसने तीन बार समधी के साथ जाने के बावजूद सिर्फ बच्चों के कारण अपना लिया। इस बार पत्नी ने हद पार दी है। वह पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें- Weather: आंधी-बारिश से सैकड़ों पेड़ गिरे... बिजली गुल, फसलों को नुकसान; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बेटी के लिए पिता का छलका दर्द
ट्रक चालक बोला, वह पति के साथ एक बेटी का पिता भी है। उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाने से पहले अपनी ब्याही बेटी के बारे में भी नहीं सोचा। अगर उसे बेटी पर जरा सा भी तरस होता तो वह ऐसा नहीं करती। उसने कहा कि पत्नी की करतूत से बेटी के लिए परेशानी व दुख का सामना करना पड़ रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed