{"_id":"617d9864d054b76bdb5f1059","slug":"highway-jam-shahjahanpur-news-bly464695050","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा मंडी के सामने लगा घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा मंडी के सामने लगा घंटों जाम
विज्ञापन
रोजा मंडी के पास शनिवार को लगा जाम। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा मंडी गेट के सामने शनिवार सुबह करीब आठ से 12 बजे तक लंबा जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने पर जाम खुला, लेकिन पूरा दिन वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां जाम मंडी गेट के अंदर जाना शुरू हुई, उसके बाद कुछ राहत मिल सकी।
रोजा मंडी में आसपास जिलों के किसान अपना धान बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से आते हैं। धान तौल के लिए अपना नंबर जल्दी आने के लिए ज्यादातर किसान रात में ही धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मंडी गेट के बाहर पहुंच जाते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक ट्रैक्टर में दो-दो ट्रॉलियों को जोड़कर लाते हैं। जाम लगने का एक यह भी कारण बन जाता है। कई ऐसी जगह होती हैं, जहां पर ज्यादा एक से अधिक वाहन एक बार में नहीं निकल पाता है।
मंडी गेट के बाहर से ट्रॉलियों की लगने वाली लाइन काफी लंबी हो जाती है। इससे ट्रैक्टर ट्रॉलियां आड़ी-तिरछी रोड तक आ जाती हैं। इससे जाम लगना शुरू हो जाता है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे रोजा मंडी के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। उसके बाद मंडी में लगे सेंटरों पर धाल की तौल होना शुरू हुई तब कुछ ट्रॉलियां मंडी के अंदर जाना शुरू हुई। इसके बाद कुछ वाहन रेंगने लगे। करीब 12 बजे तक वाहनों की लंबी लाइने लगी रहीं।
विज्ञापन
पूरा दिन हाईवे पर छोटे से बड़े वाहन रेंगते रहे। दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। बाइक सवार और कार चालक गलियों से होकर निकले। जाम लगने की सूचना पर पहुंची रोजा थाने की पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित कर निकालना शुरू किया तब जाकर जाम से राहत मिली।