फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Highest number of cases related to Revenue Department came in Police Station Samadhan Diwas

Shahjahanpur News: थाना समाधान दिवस में आए राजस्व विभाग से जुड़े सबसे ज्यादा मामले

Sun, 10 Nov 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 10 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Highest number of cases related to Revenue Department came in Police Station Samadhan Diwas
थाना समाधान दिवस पर थाना बंडा में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राज
बंडा। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने थाने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 27 में से दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी हुईं रहीं। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश एस. पूर्वाह्न 11:20 बजे बंडा थाना पहुंचे। उनके सामने सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी हुईं आईं। जमीन व रास्ता संबंधी 19 शिकायतें थीं। उन्होंने लेखपाल व पुलिस की टीम गठित कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कस्बा बंडा में पुवाया बंडा मार्ग से सटे एक चकमार्ग को एक व्यक्ति ने करीब छह माह पहले बंद कर दिया था। बंडा के मोहल्ला देवीस्थान निवासी बबलू सिंह, विमलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामचरन, नेवाराम, हरिओम सिंह, राजन सिंह आदि ने कब्जा हटाने की मांग की। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत में बने पंचायतघर में सचिव व लेखपाल हफ्ते में एक दिन बैठकर लोगों की समस्या सुनें। यदि शिकायत का निस्तारण नहीं होता है तो जिला स्तर पर सूचना दें। यदि डेढ़ माह के भीतर सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी राजेश एस. ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम बिना पुलिस फोर्स के मौके पर न जाए। पैमाइश के बाद अगर कोई खूंटी उखाड़ दे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुलुम जुझारपुर निवासी माखनलाल ने दो दिन पहले बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज न होने की शिकायत की। इस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव नवाबपुर पुक्खी निवासी रमेशचंद ने चक मार्ग को कुछ लोगों द्वारा जोतकर अपने खेत में मिलाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं किया गया। इस पर डीएम ने लेखपाल से नाराजगी जताई और कहा कि अगर रास्ता नहीं खोला गया तो लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गायत्री नगर के सभासद प्रतिनिधि सोनू शुक्ला के शिकायती पत्र पर डीएम ने डंपिंग ग्राउंड की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए।

------------------
डीएम ने किसानों से पूछा...धान बेचने में परेशानी तो नहीं हो रही
समाधान दिवस के बाद डीएम बंडा उपमंडी पहुंचे। यहां धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से पूछा कि धान बेचने में कोई समस्या तो नहीं हो रही। हालांकि किसानों ने कोई समस्या आने से इन्कार किया। किसानों ने कहा कि डीएपी खाद को लेकर बड़ी समस्या हो रही है। इससे गेहूं की बोआई रुकी हुई है। डीएम ने समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने धान खरीद बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed