{"_id":"67b8d3c88803d5b7650ea080","slug":"higher-than-normal-temperature-wheat-productivity-may-decrease-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-138200-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामान्य से अधिक तापमान... घट सकती है गेहूं की उत्पादकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामान्य से अधिक तापमान... घट सकती है गेहूं की उत्पादकता
Sat, 22 Feb 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को सदर बाजार में तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। दाे दिन पहले पहले बारिश और तेज हवा से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, पर पछुआ हवा चलने से शुक्रवार को दिन में पारा सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक हो गया।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे माैसम में गेहूं की बालियां सिकुड़ने व फसल की उत्पादकता घटने के आसार हैं। बृहस्पतिवार की रात बादल छाए रहने और हवा के वेग में कमी से उमस बढ़ी तो रात में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 13.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह कुछ देर बादल छाए रहे, लेकिन बाद में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटे की तुलना में 2.7 डिग्री बढ़कर 28.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि फरवरी में सामान्य न्यूनतम तापमान का मानक नौ से दस डिग्री तक और अधिकतम तापमान का 25 डिग्री निर्धारित है। न्यूनतम तापमान अभी निर्धारित मानक के अनुरूप है, लेकिन दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।