फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   High tension line wire fell in population, accident averted

आबादी में गिरा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार, टला हादसा

Mon, 18 Jul 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
High tension line wire fell in population, accident averted
खुटार। शनिवार रात खुटार के मुख्य चौराहे के पास हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर आबादी क्षेत्र में गिर पड़ा। गनीमत रही कि तार रात के समय टूटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बिजली उपकेंद्र से कस्बे को आने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। तार से चिंगारी निकलती देख लोग दूर भाग गए। इसके बाद मुख्य चौराहे के पास के मोहल्ले के लोग पुवायां खुटार हाईवे पर आ गए और हंगामा करने लगे। जानकारी पाकर बिजली उप केंद्र से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रात में ही तार को जोड़कर आधी रात के करीब बिजली सप्लाई शुरू की। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी पुरानी होने के कारण तार काफी जर्जर हो गए है। पहले भी कई बार तार टूटकर गिर चुका है। दिन में लोगों को ज्यादा आवाजाही रहती है, ऐसे में तार दिन में टूट कर गिरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बिजली लाइन को हाईवे किनारे शिफ्ट कराने और जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed