फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   High tension line stuck with the death of teenager

हाईटेंशन लाइन से चिपककर किशोर की मौत

Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर में रविवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़े किशोर की हाईटेंशन लाइन से चिपक कर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव परशुरामपुर निवासी मोहम्मद शफी का 12 वर्षीय बेटा इमाम हुसैन अन्य बच्चों के साथ गांव के उत्तर साइड में खेत पर बकरी चराने गया था। उसके साथ के बच्चे खेल में लग गए। वह कुछ समझ पाते कि इमाम हुसैन खेत से गुजर रही 11 केवीए लाइन के सीमेंट के खंभे पर चढ़ गया। जब वह खंभे पर चढ़कर करीब दस फिट की ऊंचाई पर बिजली लाइन के करीब पहुंचा, तभी करंट दौड़ रहे तारों में वह चिपक गया। उसके साथ के बच्चों ने जब उसे तारों में चिपका देखा तो वह चीखते चिल्लाते गांव की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने हादसे की खबर उसके परिजनों को दी। सूचना पर पूरा गांव घटना स्थल पर उमड़ आया। जब तक परिजन पहुंचे। तब तक इमाम हुसैन की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने डायल 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली कर्मियो को बुलवाकर  शव को खम्भे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इमाम हुसैन तीन भाइयो और एक बहन में दूसरे नम्बर का था। मृतक की मां पिंकी बेगम सहित परिजनों को इस हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर मौत की गोद में समाए किशोर को शायद मौत का बुलावा ही आया था, तभी तो कुछ देर पहले ही एक राहगीर के भगाने के बाद वह दोबारा खंभे पर चढ़कर मौत के मुंह में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव के अन्य किशोरों के साथ बकरी चराने गया इमाम हुसैन जब 11 केवीए के सीमेंट के खंभे पर चढ़ रहा था, तभी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लाद कर गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ गई। तब उस ग्रामीण ने उसे डांटकर भगा दिया। उस वक्त वह भी वहां से हट गया, लेकिन ग्रामीण के जाने के बाद किशोर फिर से उस खंभे के निकट जा पहुंचा। शायद खंभे के ऊपर हाइटेंशन करंट के रूप में छिपी बैठी मौत उसका इंतजार कर रही थी। वह जैसे ही खंभे पर चढ़कर करंट प्रवाहित तारों के संपर्क में आया कि तारों में चिपका ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed