फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   high speed bike lost control hit two students one dead 

तेज रफ्तार बाइक ने छात्रों को टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Mon, 16 Sep 2019 02:02 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर  Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 16 Sep 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
high speed bike lost control hit two students one dead 
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने दो छात्रों को टक्कर मार दी और इसके बाद बाइक एक घर में जा घुसी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


गांव पिपरिया हरिश्चंद्र निवासी बबलू का पुत्र कुलदीप अपने साथी गांव के ही धर्मेंद्र के पुत्र गोपाल के साथ रविवार शाम कोचिंग के लिए गांव के ही राजेंद्र सिंह के घर के बाहर बैठे थे। दोनों छात्र बंडा 
विज्ञापन

के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पांच के छात्र हैं। राजेंद्र के यहां बंडा के एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने आते हैं। शिक्षक के लेट होने के कारण दोनों छात्र मकान के बाहर बोरी बिछाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बंडा कसबे की ओर से आ रही एक बेहद तेज रफ्तार बाइक चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक दोनों छात्रों को टक्कर मारती हुई पास के मकान में जा घुसी। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर पहुंचे और छात्रों के परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी।

इससे घर में कोहराम मच गया। दोनों छात्रों को बंडा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। गोपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


उधर हादसे के बाद मौके से भागे बाइक चालक बंडा के मोहल्ला पसियापुर निवासी आशीष कनौजिया का लोगों ने पीछाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed