{"_id":"5d866afc8ebc3e012e1f3de9","slug":"hiegh-tension-line-shahjahanpur-news-bly377159557","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दर्जन से ज्यादा स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन लाइनों की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दर्जन से ज्यादा स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन लाइनों की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। 33 केवी और 11 केवी क्षमता वाली हाईटेंशन बिजली लाइनों को किसी भी दशा में रिहायशी क्षेत्र के ऊपर से निकाले जाने पर प्रतिबंध है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन के अभियंताओं ने तमाम स्कूलों के ऊपर से निकाली गईं 220 वोल्ट एवं 11 केवी लाइनों को स्वीकृति देकर वहां पढ़ने वाले हजारों बच्चों पर करंट के खतरे की तलवार लटका दी है। एमएलसी अमित यादव रिंकू ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को भेजे पत्र में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए करीब तीन दर्जन से अधिक ऐसे स्कूलों की सूची भेजी है। इसमें खास बाता यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पावर कॉरपोरेशन से पत्राचार किए जाने पर भी बिजली अभियंता इस तरफ से लापरवाह बने हुए हैं।
हाईटेंशन लाइनों के दायरे में आए स्कूलों का विवरण
नगर क्षेत्र में प्राइमरी अंटा, प्राइमरी बिसरात, प्राइमरी मंडी, प्राइमरी जलालनगर एवं प्राइमरी तारीन टिकली, जलालाबाद क्षेत्र में प्राइमरी लालपुर नयागांव, प्राइमरी कटका बहादुरपुर, कस्तूरबा आवासीय एवं प्राइमरी मऊ खास, मिर्जापुर क्षेत्र में प्राइमरी मिलकिया, जूनियर बीघापुर सिठौली एवं गोपाल सिंह जूनियर (एडेड), मदनापुर क्षेत्र में प्राइमरी देवतरा, प्राइमरी ढका, प्राइमरी बरुआ, प्राइमरी झरा डोडों, प्राइमरी बेहटा पाठक, प्राइमरी अकबरपुर तिरिया, प्राइमरी नयागांव नारायणपुर, प्राइमरी धौरहरा, प्राइमरी गुमटा नवीन, प्राइमरी कुदैया, प्राइमरी चमरपुर खुर्द, प्राइमरी लालपुर कलां, जूनियर नगला दमन, जूनियर जौरा भूड़ एवं जूनियर ककरौआ और कांट क्षेत्र में प्राइमरी गंगा पट्टी, प्राइमरी चमर गौंटिया, प्राइमरी औदापुर द्वितीय, प्राइमरी रमापुर पश्चिमी, प्राइमरी जमुनिया दौलतपुर, प्राइमरी पुरेना गौंटिया, प्राइमरी कहार गौंटिया, जूनियर जमुनिया दौलतपुर, जूनियर भंडेरी, प्राइमरी कौढ़ा, जूनियर लाड़पुर एवं प्राइमरी स्कूल सिसोरी में 220, 440 और 11000 वोल्ट की लाइनें स्कूल परिसरों के ऊपर से निकाली गई हैं।
ढका में कई बार स्कूल भवन पर गिर चुका तार
मदनापुर। क्षेत्र में ककरौआ जूनियर स्कूल से 11 केवी के खुले तार हटाकर वहां बंच केबिल लाइन डाली गई है और प्रधान पति गुरेंद्र सिंह की शिकायत पर स्कूल कैंपस से ट्रांसफार्मर भी हटा लिया गया, लेकिन देवतरा प्राइमरी स्कूल में लगा ट्रांसफार्मर वहां के 80 बच्चों के लिए खतरा बना है। ढका प्राइमरी स्कूल मेें 11 केवी लाइन के तार कई बार टूटकर स्कूल में गिर चुके हैं। इस कारण वहां पढ़ने वाले 50 बच्चों का जीवन संकट में है। ग्राम प्रधान धर्मपाल के अनुसार स्कूल परिसर में पेड़ होने से बारिश में लाइन से करंट उतरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
भंडेरी स्कूल के पास ट्रांसफार्मर से खतरा
कांट। गांव भंडेरी में प्राइमरी स्कूल के पास रखा ट्रांसफार्मर और उससे जुड़ी 11 केवी लाइन में अक्सर स्पार्किंग से वहां पढ़ने वाले करीब 200 बच्चों के लिए हर समय खतरा बना है। कार्यवाहक प्रधान मनवीर के अनुसार उन्होंने और प्रधान अध्यापक अफसाना बेगम ने इस बारे में बिजली अभियंताओं को अवगत कराया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया। उधर, कौढ़ा प्राइमरी स्कूल से निकली 220 केवी लाइन वहां के 121 बच्चों का जीवन खतरे में डाले हुए है।
पठन-पाठन के वैकल्पिक स्थान खोजे प्रशासन
बिजली संबंधी मामलों का अनुश्रवण करने वाली विधान परिषद की विशेष समिति ने बीते दिन लखनऊ में बैठक बुलाई, लेकिन व्यस्तता के कारण प्रमुख सचिव ऊर्जा बैठक में नहीं आ सके। इसलिए अब यह बैठक दोबारा बुलाई है। सत्र शुरू होने पर यह प्रकरण विधान परिषद में उठाऊंगा। डीएम से कहा है कि बिजली लाइनें दूसरी जगह शिफ्ट होने तक प्रशासन संबंधित स्कूलों में नामांकित बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था अन्य वैकल्पिक स्थानों पर कराए।
-अमित यादव रिंकू, विधान परिषद सदस्य
बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस बाबत पत्र प्राप्त होने के बाद स्कूलों के नजदीक की लाइनों की गार्डिंग कराई जा रही है। खुले तारों के स्थान पर बंच केबिल डालने के लिए संबंधित एक्सईएन को कार्य प्रस्ताव और उनके अनुरूप इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।
-अजीत कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉरपोरेशन