फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Here the circles of handpumps are dry, if you want to quench your thirst, then find water somewhere else

Shahjahanpur News: यहां हैंडपंपों के ही हलक सूखे, प्यास बुझानी है तो पानी कहीं और तलाशिए

Mon, 12 Jun 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Here the circles of handpumps are dry, if you want to quench your thirst, then find water somewhere else
शाहजहांपुर। शहर में लगे ज्यादातर सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, जो चालू भी हैं, उनसे गंदा पानी आ रहा है। तमाम शिकायतों के बावजूद इन्हें री-बोर नहीं कराया जा रहा है। नगर निगम के जलकल विभाग का दावा है कि शहर में 2900 से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। किसी भी हैंडपंप के खराब होने या गंदा पानी आने की शिकायत मिलने पर तुरंत उसे री-बोर कराया जाता है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। शहर में ज्यादातर हैंडपंपों के हलक सूखे पड़डे हैं।
विज्ञापन

सिंजई मोहल्ले में जनता इंटर कॉलेज में लगे हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि गंदा पानी आने की शिकायत कई बार नगर निगम कार्यालय में की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी तरह मालगोदाम रोड पर लगे हैंडपंप को काफी देर तक चलाने के बाद पानी आता है। इसकी भी शिकायत की गई थी, फिर भी हैंडपंप ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, दोनों में ही पानी नहीं आ रहा। वहां लगा वाटर कूलर भी खराब पड़ा है। यात्रियों को बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। रोडवेज बस अड्डा के कर्मचारियों ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने की बात कही, इसके बावजूद कोई भी हैंडपंपों को री-बोर करने नहीं पहुंचा। एक महीने से यही हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में रोज आ रहीं शिकायतें
नगर निगम कार्यालय में डेडिकेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के टोल फ्री और कंट्रोल रूम नंबर पर रोजाना हैैंडपंपों के खराब होने की शिकायतें प्राप्त होती हैं। मई की शुरुआत से अब तक हैंडपंप खराब होने तथा गंदा पानी आने की 40 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं, लेकिन इनमें से निस्तारण एक-दो का ही हो पाया है।

वर्जन
इंडिया मार्का हैंडपंपों के खराब होने या फिर उनसे गंदा पानी आने की शिकायतें मिलने पर तुरंत ही उनको ठीक कराया जाता है। अगर कहीं पर कोई हैंडपंप खराब है, उसे भी ठीक करा दिया जाएगा। - सौरभ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जल, नगर निगम शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed