फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   helth,medical college,docters,vedio call can be consulted

राजकीय मेडिकल कॉलेज में वीडियो कॉल पर होगा मुफ्त इलाज

Wed, 08 Dec 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
helth,medical college,docters,vedio call can be consulted
शाहजहांपुर का राजकीय मेडिकल कॉलेज का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण या फिर अन्य बीमारी के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज जाने में असमर्थ मरीजों के लिए प्राचार्य ने नई पहल शुरू की है। मरीज अब वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे डॉक्टर से नि:शुल्क परामर्श ले सकेंगे। घर बैठे मरीजों को दी जाने वाली सुविधा का नाम ई-संजीवनी रखा गया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए ई-संजीवनी ओपीडी शुरू की गई है। चिकित्सकों से वीडियो कॉल के माध्यम से घर बैठे परामर्श ले सकते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ई-संजीवनी ओपीडी के नोडल अधिकारी डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जो मरीज कोरोना संक्रमण या किसी अन्य बीमारी की वजह से अस्पताल पहुंचकर इलाज नहीं करा पा रहे हैं। उनके लिए यह सुविधा मददगार साबित होगी। ई-संजीवनी ओपीडी सोमवार से सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक विशेषज्ञ ओपीडी एवं जनरल ओपीडी के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे लें सेवा का लाभ
मरीज या तीमारदार को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ई-संजीवनी ओपीडी एप को एंड्रायड फोन में डाउनलोड करना होगा। इसके बाद लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही उस दिन जिन चिकित्सकों की ओपीडी होगी, उनकी सूची सामने आ जाएगी। रोग से संबंधित मरीज, विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक के नाम पर क्लिक करने पर वीडियो कॉल का विकल्प आएगा। उस पर कॉल करने पर संबंधित चिकित्सक से अपना परामर्श ले सकेंगे। नोडल अधिकारी डॉ. जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मरीज ई-संजीवनी एप पर जाकर अपनी जांच रिपोर्ट भी अपलोड कर सकेंगे । रिपोर्ट देखकर चिकित्सक और बेहतर इलाज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य ओपीडी के मरीज सोमवार से शनिवार तक 6392778663 पर संपर्क कर परामर्श ले सकते हैँ ।
(1) सामान्य मेडिसिन विभाग- सोमवार एवं गुरुवार, मोबाइल नंबर- 6392756053
(2) सामान्य शल्य क्रिया विभाग- मंगलवार, मोबाइल नंबर- 6393247563
(3) शिशु एवं बाल रोग विभाग- बुधवार, मोबाइल नंबर- 6392756053
(4) स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग- सोमवार, मोबाइल नंबर- 6393247563
(5) हड्डी रोग विभाग- बृहस्पतिवार, मोबाइल नंबर- 6393247563
(6) मानसिक रोग विभाग- मंगलवार, मोबाइल नंबर- 6392756053
(7) नेत्र रोग विभाग- शुक्रवार, मोबाइल नंबर - 6393247563
(8) नाक, कान एवं गला रोग विभाग- शनिवार, मोबाइल नंबर- 6392756053
(9) दंत चिकित्सक विभाग- बुधवार एवं शनिवार, मोबाइल नंबर- 6393247563
(10) चर्म रोग विभाग- शुक्रवार , मोबाइल नंबर, 6392756053
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed