{"_id":"668c79d0aa94fddb04068c94","slug":"heavy-rain-expected-within-seven-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-122362-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सात दिन के भीतर भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सात दिन के भीतर भारी बारिश के आसार
Tue, 09 Jul 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
खुला आसमान तो साइकिल चलाने निकले बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम विभाग ने सात दिन के भीतर गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। रविवार रात झमाझम बारिश हुई, लेकिन सोमवार को दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात को 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम 33.3 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान की ओर से जारी रिपोर्ट में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।
-- -- -- -- -
जुलाई के पहले सप्ताह में हुई 291 एमएम बारिश
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में 291 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्ष 1986 से लेकर अब तक के रिकार्ड में अभी तक जुलाई के प्रथम सप्ताह में इतनी बारिश नहीं हुई है। वर्ष 2000 में जुलाई के प्रथम सप्ताह में 200 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद इस वर्ष इतनी बारिश हुई है।