फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hearing impaired children are using earphones

ईयरफोन के इस्तेमाल ने बच्चों को बना दिया कान का रोगी

Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hearing impaired children are using earphones
राजकीय मेडिकल कॉलेज कान का इलाज करते डॉक्टर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ऑनलाइन पढ़ाई में देर तक ईयरफोन का इस्तेमाल व तेज आवाज में संगीत सुनने की आदत ने बच्चों को कान का रोगी बना दिया। ईयरफोन का इस्तेमाल करने की वजह से पिछले एक साल से बच्चों के कान में सनसनाहट की समस्या होने लगी है। इन बच्चों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच है। उपचार के दौरान सामने आया कि लगातार मोबाइल के ईयरफोन का इस्तेमाल बच्चों के कानों में दिक्कत पैदा कर रहा है। दूसरी ओर बड़ों में डायबिटीज और रक्तचाप की समस्या होने पर कानों पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

कोरोना के दस्तक देने के बाद शिक्षण संस्थाओं को बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया था। हर स्कूल ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई। ऐसे में ईयरफोन का इस्तेमाल लगातार करने व अधिक शोरगुल में रहने वाले बच्चों के कानों में सनसनाहट की समस्या पैदा हो गई। डाक्टरों के पास ऐसी समस्या वाले बच्चों के ज्यादातर केस सामने आ रहे हैं। ईयरफोन का इस्तेमाल से कान की नसें कमजोर होने से बहरेपन की शिकायत होने लगी है। इसी तरह कान में संक्रमण के मरीज भी बड़े पैमाने पर बढ़ गए हैं। बच्चों में सर्दी, जुकाम या शारीरिक रूप से कमजोर होने के चलते कानों पर असर पड़ा है। लंबे समय तक जुकाम रहने से बच्चों के कान खराब हो रहे। पर्दे में छेद और कान बहने की समस्या भी आ रही है। संवाद
विज्ञापन

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से कम सुनने लगे लोग
पहले लोग बुढ़ापे पर बहरेपन का शिकार होते थे। लेकिन, अब 40 से 45 की उम्र पार करते ही डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के मरीजों के सुनाई देने की क्षमता कम होने लगी है। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के कान की नसों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। अनियमित दिनचर्या और बीमारियों के कारण कान के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- कान के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल भी नहीं करें।
- अपने कानों को जबरन साफ न करें।
- तीली या बड को कान में बार-बार डालकर साफ करने से बचें।
- उम्र बढ़ने पर ब्लडप्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच कराएं।
- डायबिटीज के कंट्रोल में न होने पर दवाईं लें, अन्यथा कान पर असर पड़ेगा।
- कम सुनाई देने पर मोबाइल का ईयरफोन लगाकर खुद ही जांच कर सकते हैं।
ईयरफोन को लगातार लगाए रहने की वजह से बच्चों के कानों पर काफी प्रभाव पड़ा है। कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के कानों में सनसनाहट की समस्या अधिक हो रही है। पहले इस तरह के मरीज बहुत कम आते थे। पिछले कुछ कान में दिक्कत के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कम सुनाई देने पर हियरिंग एड का इस्तेमाल जरूर करें। - डॉ. पूनम ओमर, विभागाध्यक्ष ईएनटी, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed