{"_id":"5ed2a43b8ebc3e90b43df30a","slug":"health-shahjahanpur-news-bly4075818152","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 केवी लाइन में चार जून को दौड़ेगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 केवी लाइन में चार जून को दौड़ेगा करंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कालेज के लिए अजीजपुर जिगनेरा में बनाए 220 केवी पावर स्टेशन से श्रीमऊ (हरदोई) के लिए डाली गई 132 केवी लाइन में चार जून को दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी वक्त करंट दौड़ सकता है। इसे देखते पैना पारेषण खंड के एक्सईएन आरके उपाध्याय ने हाईटेंशन लाइन के आसपास बसे गांवों के ग्रामीणों को लाइन के 27 मीटर चौड़े कॉरीडोर से दूर रहने को सतर्क किया है।
एक्सईएन उपाध्याय ने बताया कि अजीजपुर जिगनेरा से श्रीमऊ तक 132 केवी लाइन हरदोई जनपद में नगला हुसैन, चांदपुर, मुर्तजानगर, चकला, जलालपुर, मानपारा, सकरौली, हसनपुर, घटी, मुरैना, दलेलपुर, पैतापुर, निजामपुर, बहादुरपुर, जहानखेड़ा, पंचरिया, खनकपुर, खानपुर, रतौरा, रूपपुर और रूपापुर गांव के पास से निकली है। इसी तरह शाहजहांपुर जनपद में यही लाइन मुतिहासा, खुलौली, आलमपुर, अख्तियारपुर, बघैरा, मोहम्मदपुर, आजमाबाद, अलियापुर, धनुआ खेड़ा, बख्तियारपुर, टांडा पर्वतपुर, अथुर्वा, कांकर घाट, सिरोमनपुर, बबौरी, बानरखेड़ा, मधवा, हरिनगर, भैंसी, बहादुरपुर, सिरौरी, बांसखेड़ा और रामखेड़ा गांव के पास से गुजरी है। एक्सईएन (ट्रांसमिशन) ने संबंधित गांवों के ग्रामीणों से लाइन की गैलरी से अपने पशुओं को भी दूर रखने का अनुरोध किया है। संवाद