फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health of assistant loco pilot

सहायक लोको पायलट की तबीयत बिगड़ने रेल प्रशासन में मची अफरातफरी

Sat, 25 Apr 2020 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Health of assistant loco pilot
शाहजहांपुर। गोंडा से मालगाड़ी लेकर चले सहायक लोको पायलट की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच किसी ने सहायक लोको पायलट में कोरोना के लक्षण होने की अफवाह फैला दी तो अफसरों में अफरातफरी मच गई। कंट्रोल के आदेश पर रोजा में डॉक्टरों ने लोको पायलट की जांच की लेकिन स्थिति सामान्य मिली। मगर एहतियात के तौर पर सहायक लोको पायलट के साथ ही सहायक चालक और गार्ड को 14 दिन के लिए घर में क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

रोजा के चालक धर्मवीर मौर्य, सहायक चालक नीरज कुमार राठौर, गार्ड एसके चौरसिया गोंडा से मालगाड़ी लेकर रोजा आ रहे थे। गोंडा से शुक्रवार शाम सात बजे मालगाड़ी रोजा के लिए चली। इसी बीच अचानक नीरज की तबीयत बिगड़ गई तो गोंडा रेलवे स्टेशन पर उन्होंने रेस्ट रूम के केयरटेकर से पैरासिटामोल दवा लेकर खा ली। दवाई लेने के बाद नीरज को नशा जैसा हो गया और वह कुछ देर के लिए सो गए। इसी बीच किसी ने उनमें कोरोना के लक्षण बताकर अफवाह फैला दी। सूचना कंट्रोल को दी गई तो उन्हें गोंडा अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस का आदेश किया गया। मगर देरी होने पर तीनों मालगाड़ी लेकर रोजा रवाना हो गए। इस पर कंट्रोल ने रोजा के डॉक्टरों को सूचना दी। कंट्रोल का मैसेज मिलते ही अफरातफरी मच गई। शनिवार सुबह पांच बजे मालगाड़ी रोजा जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे के डॉक्टरों की टीम ने सहायक लोको पायलट समेत तीनों को नीचे उतार लिया। मगर जांच में तीनों के सामान्य मिलने पर उन्हें 14 दिनों तक घर में ही क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोंडा में बुखार आने पर पैर दर्द हो रहा था, दवाई लेने पर नींद आ गई। साथी लोगों ने कंट्रोल को बता दिया कि कोरोना के लक्षण हैं। कंट्रोल के आदेश पर रोजा तक आया। रोजा में प्राथमिक उपचार हुआ, जहां सामान्य पाए जाने पर मुझे 14 दिन तक आराम के लिए कहा गया है। - नीरज कुमार राठौर, सहायक लोको पायलट
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल के आदेश पर रोजा रेलवे स्टेशन सहायक लोको पायलट नीरज कुमार राठौर समेत तीन की जांच की गई, लेकिन किसी में करोना के लक्षण नहीं दिखे। फिर भी एहतियात के तौर पर उनको 14 दिन के लिए आराम करने को कहा है। - डॉ. संजय राय, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रोजा हेल्थ यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed