फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   health department team checkup ex minister jitin prasad

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची डॉक्टरों की टीम

Sun, 22 Mar 2020 05:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
health department team checkup ex minister jitin  prasad
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होकर लौटे कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी स्थिति पूरी तरह से सामान्य मिली है, फिर भी एहतियातन उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। साथ ही उनसे आइसोलेशन में रहने के साथ ही सर्विलांस टीम के संपर्क में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

दरअसल बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंदन से लौटने के बाद लखनऊ के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंची थी। लखनऊ की एक पार्टी में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी मां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हुए थे। यहां पार्टी में शामिल होने के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने सदन की कार्रवाई में हिस्सा भी लिया। इस दौरान वह कई सांसदों से मिले और राष्ट्रपति भवन भी पहुंचे। बस यहीं से मामला और भी गंभीर हो गया। कनिका कपूर की लखनऊ में हुई पार्टी से लेकर संसद तक कोरोना को लेकर लोगों में खतरा बढ़ गया है। इसलिए इन सभी नेताओं के साथ ही जितिन प्रसाद ने भी खुद को शुक्रवार को आइसोलेट कर लिया था। जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता समेत डॉक्टरों की टीम लगातार उनके संपर्क में बनी हुई थी। शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे डॉक्टरों की एक टीम उनके प्रसाद भवन स्थित आवास पर पहुंची और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उनसे यह भी जानकारी ली गई कि कनिका के कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी से पहले वह किन-किन लोगों से संपर्क कर चुके हैं। संभावना के तौर पर उन लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण होगा, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन

जितिन से मिले कांग्रेसी नेताओं को प्रशासन ने किया अलर्ट
जितिन प्रसाद 16 मार्च को लखनऊ से लौटे थे। इस दौरान होली पर वह किसी से गले नहीं मिले, फिर भी उनसे मुलाकात करने के लिए तमाम कांग्रेसी नेता पहुंचे थे। जितिन के खुद को आइसोलेट करने के बाद अब इनमें हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी भी गए थे जितिन प्रसाद
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद 19 मार्च को लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने भी गए। उनके साथ कार में बैठकर कुछ अन्य लोग भी गए थे। प्रशासन ने इन लोगों को भी एहतियात बरतने के साथ ही नगर क्षेत्र के नोडल अफसर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी से संपर्क में रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed