फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teacher molested primary school girls in shahjahanpur

Shahjahanpur: हेडमास्टर ने गुरु-शिष्य का रिश्ता किया कलंकित, स्कूल में छात्राओं से करता था छेड़खानी, निलंबित

Sat, 14 Oct 2023 12:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 14 Oct 2023 12:15 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक स्कूल के हेडमास्टर ने गुरु-शिष्य का रिश्ता कलंकित कर दिया। वह स्कूल में कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। छात्राओं ने अपने परिजनों से शिकायत की। मामला बीएसए तक पहुंचा तो शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
teacher molested primary school girls in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार और पांच में पढ़ने वाली छात्राओं से प्रधानाध्यापक आसिफ जमाल ने छेड़खानी की। इस मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में छात्राओं के आपबीती बताने पर अभिभावकों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार देर रात रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई।  

विज्ञापन


रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में उसकी कक्षा चार और पांच में दो बेटियां पढ़ती हैं। इसी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की नातिन, एक अन्य व्यक्ति की भतीजी और एक महिला की बेटी कक्षा पांच में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: 11 साल की रिद्धिमा की हत्या... प्रेम विवाह करने वाले भाई के ससुर ने की वारदात! वजह चौंकाने वाली
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोप है कि प्रधानाध्यापक आसिफ जमाल इन बच्चियों के साथ कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा ने यह बात अपने पिता को बताई। उन्होंने इसकी शिकायत जब शिक्षक से की तो उसने भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांग ली। इसके बावजूद वह लगातार बच्चियों से छेड़खानी करता रहा। बच्चियों ने दोबारा अपने अभिभावकों से इसकी शिकायत की। इसके बाद अभिभावकों ने ग्राम प्रधान के पति को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
शुक्रवार को ग्राम प्रधान के पति ने बीएसए रणवीर सिंह से फोन पर शिकायत की। बीएसए ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने बच्चियों से पूछताछ की तो उन्होंने आपबीती बताई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका से बच्चियों ने शिकायत की तो उन्होंने डांट दिया था। इधर, ग्रामीणों ने रोजा थाने पहुंचकर तहरीर भी दी। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि देर रात मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक आसिफ पर छेड़खानी के आरोप की जानकारी मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला शिक्षामित्र के खिलाफ स्कूल न आने की शिकायत मिली थी। उसको सुधार के निर्देश दिए गए हैं। 

छेड़खानी के विरोध पर युवक ने दी धमकी
थाना कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने थाना सदर बाजार में दी गई तहरीर में बताया कि वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। काफी दिनों से राहुल सक्सेना उसका पीछा कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब से हमला करने की धमकी। अगले माह उसकी शादी होने वाली है। इससे पहले शिकायत करने पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed