फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother father-in-law murdered 11 year old girl in Bareilly

Bareilly: 11 साल की रिद्धिमा की हत्या... प्रेम विवाह करने वाले भाई के ससुर ने की वारदात! वजह चौंकाने वाली

Sat, 14 Oct 2023 10:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 14 Oct 2023 10:15 AM IST
सार

गांव लाड़पुर गौंटिया में 11 साल की रिद्धिमा का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला था। उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। घर लौटे तो बेटी का शव देख सन्न रह गए। पिता ने बेटे के ससुर पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Brother father-in-law murdered 11 year old girl in Bareilly
रिद्धिमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लाड़पुर गौंटिया में छात्रा की हत्या का मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। बेटे के प्रेम विवाह के बाद से परिवार ने उसे बेदखल कर रखा था। बेटी ही जमीन और मकान की अकेली वारिस थी। परिवार को संदेह है कि इसी रंजिश में बेटे के ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है। 

विज्ञापन


गांव लाड़पुर गौंटिया में 11 साल की रिद्धिमा का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला था। उसकी पीठ पर चोट के निशान थे। घटना के दौरान वह घर में अकेली थी। घर लौटे पिता धर्मेंद्र कुमार ने अपने समधी गंगादेव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने आरोपी गंगादेव और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: पांचवीं की छात्रा की हत्या, घर में चौखट पर फंदे से लटकाया शव, दो आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धर्मेंद्र ने जिस गंगादेव को मुख्य आरोपी के तौर पर हत्या में नामजद कराया है, वह उनके बेटे पवन का ससुर है। एक साल पहले पवन ने उनकी बेटी से भुता के मंदिर में प्रेम विवाह किया था। उस वक्त धर्मेंद्र व उनके परिजन शादी में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन गंगादेव व उसका परिवार पवन के साथ था। धर्मेंद्र ने पवन को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इस संपत्ति में मकान व नकदी-जेवर के साथ ही साढ़े बारह बीघा जमीन भी शामिल थी।

तभी से पवन पत्नी के साथ पंतनगर में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। घटना के बाद धर्मेंद्र ने पवन को शह देने के लिए गंगादेव को जिम्मेदार ठहराते हुए रिश्ता तोड़ लिया था। गांव में थोड़ी दूर पर रहने वाले सजातीय परिवारों में उसी वक्त से तनातनी थी। इसीलिए धर्मेंद्र ने गंगादेव को घटना का जिम्मेदार बताकर रिपोर्ट कराई है। 

आरोपी और उसके बेटे ने खुद को बताया बेकसूर
एसएसपी के सामने जब धर्मेंद्र ने समधी पर आरोप लगाए तो उन्होंने तत्काल रिपोर्ट कराने व आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने पुलिस से कहा कि गांव में जाकर जानकारी जुटाकर ही घटना का खुलासा करें। पुलिस ने गंगादेव व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। दोनों रात के वक्त थाने में बैठे थे। 

गंगादेव ने सफाई दी कि वह कोटेदार का कर्मचारी है और जिस वक्त की घटना बताई जा रही है, तब वह राशन बांट रहा था। कहा कि उसकी बेटी पवन को चाहती थी तो उसने शादी करा दी। उसे संपत्ति से कोई मतलब नहीं। उसने हत्या नहीं की। 

किसी तीसरे ने तो नहीं उठाया फायदा 
पुलिस ने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके गंगादेव को पकड़ तो लिया पर सभी संभावनाओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को यह भी शक है कि दो परिवारों की रंजिश में तो किसी तीसरे ने घटना को अंजाम नहीं दे दिया। यह भी संभव है कि बच्ची ने कुछ ऐसा देख लिया हो जो हत्यारा उसे मारकर लटका गया। एसपी देहात मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, खुलासा बिल्कुल सही किया जाएगा।

सवा पांच फुट ऊंचाई पर लटका था शव
बच्ची का शव बरामदे के अंदर कमरे की जिस चौखट से लटका मिला उसकी ऊंचाई करीब सवा पांच फुट है। इस जगह पर करीब चार फुट की किशोरी खुद फंदा लगाकर नहीं लटक सकती थी। नीचे कोई कुर्सी या स्टूल भी नहीं था, जिससे अफसरों का शक और पुख्ता हुआ। पर्दे के सहारे फंदा लगा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed