{"_id":"577bfc244f1c1b6e697fb2a5","slug":"he-went-on-to-become-a-lawyer-from-the-river-road-to-bansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी नदी से रास्ता न बनने पर अधिवक्ता भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसी नदी से रास्ता न बनने पर अधिवक्ता भिड़े
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार-पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी का पुल टूटने और नदी से वैकल्पिक मार्ग बनाने में की जा रही हीलाहवाली से आक्रोशित तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान जमकर हंगामा किया। इस मौके पर आए पीडब्लूडी कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम रामशंकर ने पीडब्लूडी अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग तत्काल शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि अत्यंत जर्जर भैंसी पुल दो जुलाई को टूट गया है। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, पुल टूटा होने से नदी से निकल रहे वाहन फंस रहे हैं, जिससे हादसा हो सकता है। इसके अलावा बारिश होने से आवागमन बिल्कुल बंद हो जाएगा। ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम ने तहसील दिवस में आए पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारी को तलब कर वैकल्पिक मार्ग तत्काल बनाकर शुरू करने के निर्देश दिए। इस बीच वकीलों ने कर्मचारी को विभागीय लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगाई। ज्ञापन देने के समय बार संघ अध्यक्ष हरेंद्र शुक्ला, विनय मिश्रा, सुभाष शुक्ला, प्रमोद वर्मा, संजय अवस्थी, सुधीर त्रिवेदी, नीरज सिंह, वीरेंद्र यादव सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन