फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He took his friend's life by striking him with a rod after he grew too close to his girlfriend.

Shahjahanpur News: प्रेमिका से नजदीकी बढ़ने पर रॉड मारकर ले ली थी दोस्त की जान

Sun, 10 May 2026 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
He took his friend's life by striking him with a rod after he grew too close to his girlfriend.
हत्यारोपी अभिषेक। संवाद
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत बौरी के चंदपुर गांव निवासी पिकअप चालक हरिओम की हत्या उसके दोस्त अभिषेक ने ही की थी। हरिओम की नजदीकी अभिषेक की प्रेमिका से बढ़ गई थी। इसी रंजिश में उसने हरिओम की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हरिओम के भाई दिनेश ने सात मई को रमानगर निवासी रामवीर के खिलाफ शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए साक्ष्य संकलन किया और सर्विलांस की मदद ली। जांच के दौरान चंदपुर गांव निवासी अभिषेक की संलिप्तता सामने आई।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभिषेक को चंदोखा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अभिषेक से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसका वर्ष 2024 से गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उससे शादी करना चाहता था। आजीविका के लिए काम करने चंडीगढ़ चला गया। इस बीच दोस्त हरिओम ने उसकी प्रेमिका से बातचीत करना शुरू कर दी। कुछ दिन पूर्व जब चंडीगढ़ से वापस घर आया तो प्रेमिका से हरिओम की नजदीकियों की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम को दूर रहने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। सात मई को हरिओम को फोन कर यूकेलिप्टिस के बाग में बुलाया। बारिश होने के चलते चादर ओढ़कर वहां गया। फिर हरिओम को प्रेमिका से दूर रहने की चेतावनी दी। इस पर हरिओम ने प्रेमिका के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। आवेश में आकर चादर में छिपाकर लाई लोहे की रॉड से हरिओम के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।

--
ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
सात मई को अभिषेक ने दोस्त हरिओम की हत्या कर दी, लेकिन मृतक के भाई दिनेश ने नामजदगी रामवीर की कराई। आरोपी भागा नहीं और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने लगा। पुलिस ने हिरासत में लिए रामवीर से घंटों पूछताछ की, लेकिन उसने हत्या की घटना को नहीं कबूला। तब पुलिस ने हरिओम के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। देखा कि एक युवती से दोनों की बात हुई थी। तब मामला पुलिस की पकड़ में आया। फिर पुलिस ने घटना के दिन हुई कॉल के आधार पर अभिषेक को पकड़ा, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक के घर जाकर जांच की। उसके जूते व कपड़ों पर खून के निशान देख पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पड़े खून व अभिषेक के जूते व कपड़ों पर मिले खून का मिलान कराया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरती। तब आरोपी टूटा और घटना कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed