{"_id":"584569864f1c1b885d447d6c","slug":"he-took-a-hasty-decision-to-the-detainee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने जल्दबाजी में लिया नोट बंदी का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने जल्दबाजी में लिया नोट बंदी का फैसला
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
हुलास राय सिंघल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में होने वाली मुख्यमंत्री की मंडलीय महारैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुलास राय सिंघल सोमवार को यहां पहुंचे। उन्हाेंने एक मैरिज लॉन में पत्रकारोें से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी का निर्णय मनमाने तरीके से जल्दबाजी में लेकर समाज के सभी वर्गों को कठिनाई में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि नोट बंदी करने से पहले केंद्र सरकार को देश-प्रदेश में नई करेंसी की जरूरत का ध्यान रखते हुए उसकी व्यवस्था पहले से करनी चाहिए थी लेकिन प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने जनता को होने वाली दिक्कतों को अनदेखा कर दिया। चाहे व्यापारी हों, युवा हों, किसान हों अथवा गृहणियां समाज के सभी लोग बैंक शाखाओें के आगे लाइनों में लगने को मजबूर कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नोट बंदी से व्यापार चौपट हो रहा है और खेती प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री लोगों की परेशानी महसूस करने के बजाय उन्हें देश प्रेम की घुट्टी पिलाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा सपा के साथ रहा और भाजपा से जो व्यापारी अभी तक जुड़े रहे, नोट बंदी ने उन सभी का मोहभंग कर दिया है। इससे पूर्व, संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें अधिक से अधिक संख्या में जिले के व्यापारियों को बरेली रैली में ले चलने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंघल का यहां पहुंचने पर आदर्श मिश्रा, तनु अग्रवाल, लकी सिंह आदि ने बरेली मोड़ पर उनका स्वागत किया और वाहनों के काफिले के साथ बैइक स्थल पर लेकर पहुंचे। वहां तनु अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 किलो की माला पहनाने के साथ शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह के रूप मेें गणपति प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तनु अग्रवाल को व्यापार सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाने की घोषणा की। बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, व्यापार सभा के नगर महामंत्री आशीष वर्मा, विशेश्वर नाथ हांडा आदि मौजूद रहे।
यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
शाहजहांपुर। सपा की मंडलीय रैली की तैयारी जांचने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा भी सोमवार को यहां पहुंचे और कार्यकर्ताओं मेें जोश भरते हुए उन्हें रैली सफल बनाने का निर्देश दिया। इससे पहले, कचहरी चौराहे पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओम गुप्ता के नेतृत्व में ढोल-बाजे और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। बाद में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि रैली की सफलता से प्रदेश स्तर पर मंडल के सभी जिलों का नेतृत्व की निगाह में कद बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष ओम गुप्ता ने आश्वस्त किया कि सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ब्रिगेड के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर बरेली पहुंचेंगे। स्वागत और बैठक में वैभव कटियार, राहुल सक्सेना, आमिर खां, रितिक भारद्वाज, पवन शंखधार, पुनीत रस्तोगी, जीवेंद्र वाजपेयी, संदीप सक्सेना, आशीष दीक्षित, नृपेंद्र सिंह, मुकेश यादव, निखिल मिश्रा, विश्व प्रताप, सरनाम सिंह यादव आदि शामिल रहे।