फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Have been raided, leave the store ran jholachap

छापा पड़ा तो दुकान छोड़ भागे झोलाछाप

Mon, 17 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर जांच को पहुंचे एसीएमओ को देखकर झोलाछाप अपने कथित क्लीनिक छोड़कर भाग निकले। एसीएमओ को मौके से आला, थर्मामीटर जैसे उपकरण मिले। एसीएमओ ने संबंधित लोगों को नोटिस भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव हरनहाई निवासी विशंभर दयाल ने डीएम, सीएमओ सहित तमाम अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि उन्होंने गांव के ही एक डॉक्टर से पैर में सूजन समाप्त करने की दवा ली थी। दवा खाने के  बाद उनके शरीर में फोड़े निकल आए और नींद नहीं आने की समस्या हो गई। शिकायत की तो झोलाछाप ने उन्हें नशीली दवाएं देना शुरू कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से बीमार हो गए। बाद में अस्पतालों के महंगे इलाज के बाद उनको लाभ हुआ है। 
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर रविवार को एसीएमओ डॉ. नरेशपाल ने गांव हरनहाई में झोलाछाप के यहां छापेमारी की, लेकिन झोलाछाप दुकान बंद कर भाग निकला। इसके बाद एसीएमओ ने बाबा चौराहे पर दो झोलाछापों के यहां छापेमारी कर इलाज के काम आने वाले उपकरण बरामद किए। खुटार में पुवायां मार्ग पर एक मेडिकल स्टोर पर राेिगयों का परीक्षण किया जा रहा था। रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टरी से संबंधित कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। एसीएमओ ने बताया कि जो लोग रोगी देखते पाए गए हैं उनको नोटिस जारी कर जवाबतलब किया जाएगा। जवाब मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed