{"_id":"623a1f8d81556719ae59f184","slug":"harshit-got-silver-medal-in-national-shooting-competition-shahjahanpur-news-bly479006845","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षित ने नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में पाया सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षित ने नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में पाया सिल्वर मेडल
विज्ञापन
हर्षित सिंह
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार के दिव्यांग बेटे हर्षित सिंह ने नई दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 25 मार्च के बीच हुई सेकेंड नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त कर नाम रोशन किया है।
हर्षित ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। उनका स्कोर 546 रहा। हर्षित के पिता तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से जनपद जौनपुर के निवासी हैं। साल 2018 में जनपद बागपत की तहसील बड़ौत में तहसीलदार के पद पर रहने के दौरान उन्होंने हर्षित को शूटिंग सिखाना शुरू किया था। 17 वर्षीय हर्षित दोनों पैरों से दिव्यांग हैं।
लेकिन, वह अपनी लगन से खुद को साबित करने में जुटा है। उन्होंने बताया कि हर्षित ने फर्स्ट नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में भी जगह बनाई थी। वर्तमान में वह नेशनल टीम में चयन के लिए ट्रायल दे रहा है। पहले ट्रायल में उसका चयन हो चुका है, दूसरा ट्रायल 26 मार्च को होने वाला है। जिसमें चयन की पूरी उम्मीद है।