फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hariyali teej today

हरियाली तीज आज  बाजार में बढ़ी रौनक

Thu, 04 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
hariyali teej today
हरियाली तीज आज  बाजार में बढ़ी रौनक 
हरियाली तीज कल शुक्रवार को है, इसलिए बृहस्पतिवार को महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने बाजार में खूब खरीददारी की। ब्यूटी पार्लर में खासी भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर के अलावा बाजार में भी मेहंदी लगवाने को लेकर भी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसके अलावा चूड़ियों तथा श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन

महिलाओं, युवतियों और बच्चों में हरियाली तीज को लेकर खासा उत्साह है। बाजार में त्योहार के लिए परंपरागत ढंग से मीठी पट्टी की बिक्री जमकर हो रही है। इसके अलावा सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक आदि क्षेत्रों में चूड़ियों की दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह मोहल्लों में झूले भी डाले गए हैं। पेड़ों पर पड़े झूलों पर बच्चे खूब आनंद लेकर सावन के गीत गाकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन

हालांकि स्कूल-कॉलेजों में हरियाली तीज का अवकाश खत्म कर दिया गया है, इसकी टीस तो महिला शिक्षकों में है, लेकिन त्योहार को लेकर उनके उल्लास में कोई कमी नहीं है। सामाजिक संगठनों की ओर से तीजोत्सव मनाए जा रहे हैं। महिलाएं आकर्षक हरे परिधानों में सज-धजकर त्योहार का आनंद ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में छाई हरियाली तीज की मस्ती
शाहजहांपुर। श्रावण मास में महिलाओं के प्रमुख पर्व हरियाली तीज की बहार बृहस्पतिवार को देखने को मिली। एक ओर जहां स्कूलों में बच्चों ने हरियाली तीज पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर खुशियां मनाईं, वहीं सामाजिक संगठनों ने होटलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर त्योहार का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के बीच तीज क्वीन चुनी गईं, बाद उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी कार्यक्रमों में महिलाओं ने सजधज कर प्रतिभाग किया।

रेनू, ऋचा और टीना बनी विजेता
शाहजहांपुर। लायंस क्लब सुगंध की ओर से शहर के एक होटल में तीजोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हरे रंग के परिधानों सज-संवरकर तीज से संबंधित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुई मेहंदी प्रतियोगिता में रेनू गुप्ता, डांस में ऋचा गुप्ता और ड्रेस में डॉ. टीना अग्रवाल को विजेता घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में सेल्स टैक्स कमिश्नर की पत्नी ईरा मोहन और सीओ सिटी की पत्नी श्रद्धा श्रीवास्तव शामिल रहीं। इस अवसर पर सभी ने झूले का भी आनंद लिया। अध्यक्ष अल्पना श्रीवास्तव और सचिव काजल खन्ना ने सभी को उपहार देकर तीज की बधाई दी। आयोजन में रीना अग्रवाल, नीलम सचदेवा, रिद्धि बहल, ज्योति शर्मा, फरहा दीबा, अन्नू मिश्रा, अमरजीत बावा, प्राची, शैफाली आदि का योगदान रहा।

ऋचा हुस्न-ए-मल्लिका, रेनू मल्लिका-ए-तीज
शाहजहांपुर। लायंस क्लब सेंट्रल के तीजोत्सव में महिलाओं ने सजधज कर खूब डांस किया। डीजे पर बज रहे सावन गीतों पर नृत्य करने के बाद उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में नीतू गुप्ता और चंचल मोरनी प्रतियोगिता में राजुल टंडन विजेता बनीं। इसी क्रम में ऋचा गुप्ता को हुस्न-ए-मल्लिका और रेनू गुप्ता को मल्लिका-ए-तीज चुना गया। दोनों को ताज पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्राची अस्थाना के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वर्षा अग्रवाल ने सभी को तीज की बधाई दी। आयोजन में पल्लवी खन्ना, रोली, अनु मिश्रा, रिति कपूर, शिव नारायण खन्ना, विकास मेहरा, अतुल कपूर, राहुल कंचन, डॉ. प्रणव चौधरी, मुदित सेठ, राजीव ग्रोवर, डॉ. पुनीत टंडन आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ. अमित अस्थाना ने आभार व्यक्त किया।

कंचन गुप्ता बनीं तीज क्वीन
शाहजहांपुर। लायंस क्लब एग्जिक्यूटिव के तत्वावधान में हुए तीज महोत्सव में कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस अवसर पर कंचन गुप्ता को तीज क्वीन, रजनी जालान को लीजेंड क्वीन और सुनीता अग्रवाल को मैचिंग क्वीन चुना गया। इससे पूर्व कृष्णा अग्रवाल और अंजली खन्ना ने केक काटकर सभी को तीज की बधाई दी। निर्णायक मंडल में कृष्णा अग्रवाल, अंजली खन्ना और साधना अग्रवाल शामिल रहीं। डॉ. अनुराग अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद खन्ना, अशोक अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र मलिक, आनंद अग्रवाल, चंद्रेश आनंद, राहुल गुप्ता, रूपेश वोरा, संजय जालान, परमजीत सिंह बग्गा, अनिल गुप्ता, सौरभ अग्निहोत्री, संदीप गुप्ता, ग़ुरुमीत सिंह अरोड़ा, डॉ. रेशू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


यहां भी रही तीजोत्सव की धूम
शाहजहांपुर। जीपी इंटर कॉलेज रौसर कोठी में तीज के अवसर पर छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कल्पना सक्सेना ने प्रथम, सलोनी सक्सेना ने द्वितीय और शिल्पी शर्मा ने तृतीय स्थान पाया। प्रबंधक गायत्री वर्मा ने छात्राओं को उपहार प्रदान किए। प्रतियोगिता में श्ऱुति वाजपेयी, अरुणा गुप्ता, अंजली, लक्ष्मी सिंह, रश्मि राठौर आदि का योगदान रहा। जय भारत संस्था की ओर से जिला कारागार में तीजोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बंदी महिलाओं को वस्त्र और सुहाग सामगी, बच्चों को चाकलेट, मिठाई, वस्त्र आदि वितरित किए गए। डॉ. संजीता अग्रवाल, शशि गुप्ता, हरमीत कौर, सावित्री शर्मा, गीता पांडेय, डॉ. अखिलेश गुप्ता, अर्चना अरोरा, रूबी अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, राजीव कृष्ण अग्रवाल, शोभित अग्रवाल आदि का योगदान रहा। जेलर जेपी दुबे ने आभार व्यक्त किया। बीएस पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने एक-दूसरे के मेहंदी लगाकर कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कलाम हाउस ने प्रथम, शास्त्री हाउस ने द्वितीय और गांधी हाउस ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में डायरेक्टर शालिनी अग्रवाल, प्रधानाचार्य एससी शर्मा, विशाल मिश्रा, राजीव सिंह, प्रमोद सिंह, अखिलेश सिंह, प्रवीण दीक्षित, शोभा शर्मा, फरहा नाज, गौरव त्रिवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed