{"_id":"6990d525daa15c9a8506d96a","slug":"hardoi-youth-found-unconscious-dies-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165568-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेहोश मिले हरदोई के युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेहोश मिले हरदोई के युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
चुन्नू बाबा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी 40 वर्षीय चुन्नू बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, चुन्नू बाबू ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।
परिजनों के अनुसार, चुन्नू बाबू खेतीबाड़ी करते थे। शुक्रवार सुबह वह घर से किसी बात से नाराज होकर चले गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद पता चला कि वह घर से 15-20 किलोमीटर दूर शाहबाद थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान स्थित तालाब के पास बेहोशी हालत में पड़े हुए हैं।
भतीजे दीपक ने उन्हें शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, परिवार में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके भाई की पिछले साल कांट के कुर्रियाकलां क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी कुसुमलता गुमसुम हो गई हैं। उनके तीन बेटे हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।