{"_id":"cb90a36317625b3e04c9c1409bd4b07c","slug":"hanumat-dham-declared-international-tourist-destination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमत धाम अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमत धाम अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के जन्मदिन पर शाहजहांपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने जिले को दो तोहफे दिए। शर्मा ने हनुमत धाम को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित करने और अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम बनाने की घोषणा की। इसके लिए पांच करोड़ रुपये की प्रथम किश्त भी देने का ऐलान किया।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश को आजाद कराने में जितना योगदान महात्मा गांधी का है, उतना ही योगदान पंडित बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाकउल्ला खां का भी है। वह गौरवान्वित हैं कि शहीदों की नगरी में आकर उन्हें यह घोषणा करने का मौका मिला। इससे पूर्व उन्होंने हनुमत धाम के दर्शन किए। साथ ही गणेश जी की आरती भी उतारी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से उतरने के बाद पर्यटन मंत्री सबसे पहले शहीद उद्यान गए जहां उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद टाउनहाल स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यर्पण किया। हनुमत धाम स्थित स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुई गोष्ठी में शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, सांसद कृष्णाराज, धौरहरा क्षेत्र की सांसद रेखा वर्मा, नोएडा की विधायक विमला बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष राजाराम मिश्रा सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भयचंद्र सेठ उर्फ जापान बाबू, बाबूराम गुप्ता, सत्यभान भदौरिया, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक कोबिद सिंह का माल्यार्पण खुद पर्यटन मंत्री किया। संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान रमेश भइया, अनिल वाजपेयी बाण, सुरेश सिंघल, अक्षय तिवारी, राकेश मिश्रा अनावा, डॉ. एनसी मेहरोत्रा, जेपीएस राठौर, अवधेश दीक्षित, बीडी वर्मा, सुचित सेठ, क्षमा वर्मा, मंजुला बाथम, सरोज गुप्ता, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, अक्षय तिवारी, अनुज गुप्ता, अनूप गुप्ता आदि तमाम गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
जगेंद्र के मामले की जांच को केंद्रीय गृहमंत्री से कहेंगे
पर्यटन मंत्री शर्मा से पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस मामले की सूचना मिली थी। मीडिया और पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं। इसलिए पत्रकार पर हमले की जांच निष्पक्ष कराने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री से कहेंगे। वहीं साथ में मौजूद विधायक खन्ना ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उन्होंने की है। इस पर उन्होंने सहमति जताई।
खन्ना ने की पुल, पेवेलियन बनाने की मांग
केंद्रीय पर्यटन मंत्री को हनुमान जी की विशालकाय मूर्ति दिखाने के दौरान विधायक खन्ना ने हनुमत धाम पर एक पुल और बनाए जाने की मांग की। साथ ही पुल के पास एक पवेलियन बनाने की बात भी कही। खन्ना ने कहा कि हनुमत धाम में यात्रियों के आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर पर्यटन मंत्री शर्मा बिना जवाब दिए ही आगे बढ़ गए।