फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   handicaped protest

सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग, सपा दिव्यांग सभा ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Aug 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
handicaped protest
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी दिव्यांग सभा के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दिव्यागों को सरकारी विभागों में आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी दिव्यांग सभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और दिव्यांग सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव के संयुक्त नेतृत्व में कलक्ट्रेट प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार ने आईपीएस, रेलवे सुरक्षा बल, केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बल और अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती में दिव्यांगों को मिलने वाला चार प्रतिशत आरक्षण कोटा खत्म करने की घोषणा कर बेरोजगार दिव्यांग युवाओं को निराश कर दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन देते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि पार्टी की दिव्यांग सभा दिव्यांगों के हित को सक्रिय रहेगी। इसलिए अगर सरकार ने दिव्यांगों के हित में अपना फैसला वापस नहीं लिया तो बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस दौरान तौलेराम, अशोक जाटव, मुंशीराम, प्रेमपाल, नरेंद्र कुमार, दाताराम, अतर सिंह जाटव, अलखराम, संजीव कुमार, सुरेश चंद्र, रामदेव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed