फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half yearly examinations of council schools will be held between 23rd to 28th

Shahjahanpur News: 23 से 28 के बीच होगी परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Sun, 15 Dec 2024 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Half yearly examinations of council schools will be held between 23rd to 28th
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार 23 से 28 दिसंबर के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षाएं कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कक्षा एक के छात्र-छात्राओं सभी दिवसों में मौखिक परीक्षाएं होंगी। कक्षा दो, तीन, चार व पांच के विद्यार्थी पहले दिन समस्त विषयों की मौखिक परीक्षा देंगे। कक्षा छह, सात व आठ के छात्र-छात्राएं पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प विषयों के पेपर देंगे। दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग का पेपर रहेगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन 24 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा दो व तीन के गणित, कक्षा तीन से छह के हिंदी और कक्षा सात व आठ के विज्ञान विषय का पेपर होगा। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक के संस्कृत/उर्दू विषय के पेपर होंगे। 26 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा तीन के हिंदी और कक्षा तीन से आठ तक के सामाजिक विषय, द्वितीय पाली में कक्षा दो से आठ तक के अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। 27 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा दो के हिंदी, कक्षा तीन के सामाजिक विषय तथा कक्षा तीन से आठ के गणित और दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक के कला/संगीत विषय का पेपर रहेगा। 28 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा तीन से पांच के कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा, कक्षा छह के विज्ञान, सात व आठ के हिंदी तथा द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ के पर्यावरण अध्ययन विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक रहेगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर साढ़े 12 से ढाई तक चलेगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को संपन्न करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed