{"_id":"662596e533bfff3bce061634","slug":"half-of-april-has-also-passedthe-roads-of-cantt-area-are-still-not-pothole-free-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-117202-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आधा अप्रैल भी गुजरा...कैंट क्षेत्र की सड़कें अब भी गड्ढा मुक्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आधा अप्रैल भी गुजरा...कैंट क्षेत्र की सड़कें अब भी गड्ढा मुक्त नहीं
Mon, 22 Apr 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कैंट क्षेत्र की खस्ताहाल महाराणा प्रताप रोड। संवाद
शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र में सड़कों की स्थिति काफी खराब है। प्रमुख मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों होने से रोजाना यहां से गुजरने वाले लाखों राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस सड़क का निर्माण मार्च में शुरू होने की संभावना जताई जा रही थी, जो अब तक अधूरा है।
रोडवेज से इमली रोड होकर वीर अब्दुल हमीद पार्क से पुवायां रोड तक जाने वाली सड़क कैंट क्षेत्र में आती है, जिसे महाराणा प्रताप मार्ग भी कहा जाता है। ओसीएफ के अस्पताल से वीर अब्दुल हमीद पार्क होकर इसे पुवायां रोड तक बनाया जाना है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित तथा गजेंद्र गंगवार ने कई बार सेना के अधिकारियों को पत्र लिखा। कैंट बोर्ड के सीईओ से मिलकर मार्ग को ठीक कराने की मांग की।
कैंट बोर्ड की बैठक में भी सड़कों की मरम्मत और निर्माण का मुद्दा उठा, जिसमें सेना के अधिकारियों ने सड़कों के निर्माण को लेकर आश्वस्त किया। मार्च की शुरुआत में ही कार्य शुरू कराए जाने की बात कही जा रही थी। मार्च गुजर गया और अप्रैल भी आधा बीत चुका है, लेकिन अब तक कैंट क्षेत्र की सड़कों का निर्माण तो दूर मरम्मत का काम तक चालू नहीं हुआ।
विज्ञापन
-- -- -
मंदिर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त
महाराणा प्रताप मार्ग के अलावा ओसीएफ इस्टेट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों तक सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त है। इससे निर्माणी के अधिकारियों और कर्मचारियों का आना-जाना रहता है। एमईएस के सहायक दुर्गा अभियंता संदीप सैधा का कहना था कि मार्च में निर्माण प्लांट चालू हो जाते हैं। जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-- -- -
टेंडर प्रक्रिया पूरी, माह अंत तक शुरू हो सकता है काम
दुर्ग अभियंता संदीप सैधा का कहना है कि महाराणा प्रताप और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मार्ग के निर्माण कार्य को कराने के लिए सेना की ओर से धनराशि की मांग की गई थी, जो पहले ही आवंटित हो चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी गई है। इस माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। सड़कों के निर्माण पर 40-50 लाख रुपये की लागत आने की बात कही है।