फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gulista is rising on big screen

बड़े परदे पर महकने को तैयार गुलिस्ता

Wed, 03 Feb 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
gulista is rising on big screen
कानपुर में शूटिंग पूरी करने के बाद गुलिस्ता अपने मोहल्ला अंटा स्थित आवास पर दो-चार दिनों के लिए आई थीं, इस बीच उनकी अमर उजाला से बात हुई। गुलिस्ता बताती हैं कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) पास आउट होने के बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर जी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक बुद्धा, बिग मैजिक के धारावाहिक नादानियां, डीडी-1 में क्यूं कि जीना इसी का नाम है समेत कई धारावाहिकों में काम करते हुए अनुभव कमाया। इस बीच उन्होंने क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में भी काम किया।
विज्ञापन

गुलिस्ता बताती है कि पहले उन्होंने गा फिल्म की शूटिंग की अभी यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसके बाद उन्हें हास्य फिल्म में काम करने का मौका मिला। अभी इस फिल्म का नामकरण नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म की शूटिंग कानपुुर में की गई है। फिल्म बजरंगी भाई जान में सलमान खान के पिता की सशक्त भूमिका निभाने वाले नीरज सूद की पत्नी सविता के किरदार में वह सुनहरे परदे पर दिखाई देंगी। फिल्म में अतुल श्रीवास्तव भी उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं। जीजा-साले की हंसी-मजाक पर आधारित फिल्म पूरी तरह से सामाजिक है और वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। अतुल श्रीवास्तव जीजा और नीरज सूद साले की भूमिका में हैं। महिला कलाकार मीना नथानी अंजू की भूमिका में हैं। वह बताती हैं कि उनके पति की भूमिका निभाने वाले नीरज सूद लड्डू के किरदार निभा रहे हैं। उन्हें जून तक फिल्म रिलीज होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

मोहल्ला अंटा निवासी ओसीएफ कर्मी यामीन अंसारी की पुत्री गुलिस्ता को लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले सीरियल जाने क्या होगा रामा रे में भी काम करने जा रही हैं। इस सीरियल के लिए उनका एग्रीमेंट साइन हो चुका है, जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस समय गुलिस्ता ने मुंबई में ही ठिकाना बना रखा है। जुझारू व्यक्तित्व की धनी इस कलाकार से शहर को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed