फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GST team uncovers tax evasion worth 2 crore.

Shahjahanpur News: जीएसटी टीम ने पकड़ी दो करोड़ की कर चोरी

Wed, 24 Jun 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
GST team uncovers tax evasion worth 2 crore.
तिलहर में सर्वश्री जय महाकाल फूड प्रोडक्ट फैक्टरी पर जीएसटी की टीम कार्रवाई करते हुए। स्रोत: वि
शाहजहांपुर। तिलहर में मंगलवार को सियाराम गोल्ड ब्रांड आटा, सूजी, मैदा व चोकर की निर्माता फर्म सर्वश्री जय महाकाल फूड प्रोडक्ट की फैक्टरी पर बरेली की जीएसटी एसआईबी ने छापा मारा। व्यापारी ने डेढ़ वर्ष में 50 करोड़ से अधिक बिक्री की, लेकिन एक भी रुपया कर जमा नहीं किया। टीम ने करीब दो करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। कार्रवाई होने पर व्यापारी ने एक करोड़ रुपये का कर जमा कर दिया। आगे की कार्रवाई के लिए टीम ने दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

जीएसटी एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सरकार ने 25 किग्रा से ऊपर की आटा पैकिंग को कर मुक्त कर रखा है। टीम के मुताबिक, व्यापारी की ओर से 25 किग्रा से कम की पैकिंग में बिना बिल के आटा बिक्री करते हुए उसे करमुक्त दिखाया जा रहा था।
विज्ञापन

व्यापारी गलत आईटीसी भी क्लेम भी कर रहा था। कार्रवाई से पहले टीम ने ग्राहक बनकर पांच-छह दुकानों से कच्चे पर्चे पर पांच-पांच किग्रा के आटा पैकेट खरीदकर जानकारी पुख्ता की। इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने अपनी भूल मानते हुए जांच के समय कुल एक करोड़ रुपये जमा किया। व्यापार स्थल पर मिले पैकेटों पर कोई एक्सपायरी डेट आदि का विवरण नहीं मिला। इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार टीम के साथ फैक्टरी पहुंचे और आटे का नमूना लेकर जांच के लिए लैब को भेज दिया। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला, राज्य कर अधिकारी ताराचंद्र उपाध्याय व प्रदीप कुमार शामिल थे।

--
व्यापार स्थल पर बिना बिल के प्राप्त माल को सीज कर दिया गया है। दस्तावेजों को सीज कर टीम साथ में ले जा रही है। इनकी जांच करके व्यापारी पर और कर लगाया जाएगा।
- अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी एसआईबी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed