फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grra river crossing Dipped youth

गर्रा नदी पार करते समय युवक डूबा

Sat, 08 Oct 2016 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सेहरामऊ दक्षिणी।
अमर उजाला ब्यूरो सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Sat, 08 Oct 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
Grra river crossing Dipped youth
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मियांपुर गौटिया का मामला, पड़ोस के गांव से मठ्ठा बेचकर लौट रहा था
 गांव मियापुर के मजरा गौटिया निवासी युवक शुक्रवार को गर्रा नदी पार करते समय नदी में डूब गया। युवक साथी के साथ पड़ोस के गांव में मठ्ठा बेचकर लौट रहा था। गांव के तैराकों ने देर शाम तक उसकी तलाश नदी में की लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते पता नहीं चल सका। जिला मुख्यालय से भी देर शाम पहुंची गोताखोर टीम अंधेरा होने के कारण वापस लौट गई।

मियांपुर गौटिया निवासी धर्मवीर उर्फ वीरू गांव के अपने साथी गंगाराम के साथ शुक्रवार की सुबह साइकिल से मठ्ठा लेकर गर्रा नदी की दूसरी तरफ  स्थित गांव चंदगोई, दिवैयापुर में बेचने गया था। वहां मठ्ठा बेचने के बाद दोनों घर के लिए वापस चल दिए। वापसी में दोपहर करीब 12 बजे गर्रा नदी साइकिल के साथ पार करने लगे। काफी दूर तक तैरने के बाद धर्मवीर पानी में डूबने लगा। वहीं गंगाराम ने धर्मवीर को डूबते देखकर नदी में साइकिल छोड़ दी और धर्मवीर को बचाने की कोशिश करने के साथ ही शोर मचा दिया। गंगाराम की आवाज पर गांव दिवैयापुर में नदी के किनारे बैठे कई लोग तैर कर मौके पर पहुंचे परंतु सभी की कोशिश बेकार साबित हुई। वहीं, धर्मवीर के गर्रा नदी में डूबने की खबर जैसे ही घर पर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। सभी रोते- बिलखते नदी किनारे पहुंचे। धर्मवीर की पत्नी पुष्पा देवी और आठ वर्षीय पुत्र प्रवीन, 10 वर्षीय पुत्री अर्चना का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed