{"_id":"6a04d5d14811df3442048c0a","slug":"grief-grips-mudiya-pawar-village-following-news-of-prateek-yadavs-death-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173200-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रतीक यादव की मृत्यु की खबर से मुड़िया पवार गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रतीक यादव की मृत्यु की खबर से मुड़िया पवार गांव में छाया मातम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद सिंधौली के मुड़िया पवार गांव में मातम छा गया। गांव में प्रतीक यादव की ननिहाल है।
सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी स्व. साधना गुप्ता का नाता मुड़िया पवार गांव से रहा है। गांव के रहने वाले शील गुप्ता की वह सगी बुआ थीं। इस लिहाज से पूरे गांव के लोग प्रतीक यादव को अपना भांजा मानते हैं। परिवार के लोग प्रतीक से संपर्क में रहते थे। बुधवार को प्रतीक यादव का असमय निधन हो गया।
इसके बाद सुबह करीब आठ बजे अपर्णा यादव की पीआरओ हेमा अवस्थी ने सूचना दी। प्रतीक के निधन की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। गांव के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने लगे। इसके बाद शील गुप्ता अपने परिवार के सदस्यों के साथ लखनऊ रवाना हो गए। शील गुप्ता, उनके पुत्र विभांशु गुप्ता समेत परिवार के देवांशु गुप्ता, गुल्लू, गौरव आदि लखनऊ में पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतीक का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होगा। संवाद