फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grass has grown... the trace has been erased, no grave has been found to remove the dead body

Shahjahanpur News: उग आई घास... मिटा निशान, शव निकालने के लिए नहीं मिली कब्र

Thu, 24 Oct 2024 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Grass has grown... the trace has been erased, no grave has been found to remove the dead body
मीरानपुर कटरा। गांव कोरियान निवासी अकबर (35) की छह महीने पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट लिखने के बाद मौत की वजह जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराना चाहती है, लेकिन कब्र ही नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

24 अप्रैल को अकबर का शव घर में मिला था। मृतक के छोटे भाई मोहम्मद इरशाद के अनुसार, भाभी नसरीन व उनके दोस्त राशिद ने जल्दबाजी कर शव को दफन करा दिया था। नाबालिग भतीजे ने अकबर का गला दबाकर मारने की जानकारी दी थी। इसके बाद इरशाद ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर नसरीन व राशिद के खिलाफ हत्या की धारा में कटरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अपराध विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला सरायं के नजदीकी कब्रिस्तान में अकबर हुसैन को दफनाया गया था। वादी की निशानदेही पर कब्र को खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना था। कब्रिस्तान में बड़ी घास उगने के चलते कब्र का निशान मिट गया है। केस को लेकर पुलिस भी चकरा गई। उसे डर है कि भूलवश किसी अन्य व्यक्ति का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया तो स्थिति ही बदल जाएगी। पुलिस ने सही स्थान तलाशने के लिए अकबर की कब्र खोदने वाले को बुलाया है। इंस्पेक्टर ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed