{"_id":"66c904009e477f06940d1684","slug":"graduates-also-appeared-in-the-constable-recruitment-examination-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-125592-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परास्नातक भी सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परास्नातक भी सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए शामिल
Sat, 24 Aug 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार को शुरू हुई। इसमें परास्नातक कर चुके अभ्यर्थी भी शामिल हुए। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है, लेकिन प्रमाणपत्र या इसके समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार प्रतिभाग कर सकते हैं।
परीक्षा में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। वहीं आयु सीमा पुरुष उम्मीदवारों के लिए 18-25 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 18-28 वर्ष हैं। ओबीसी/एससी/एसटी पुरुषों के लिए आयु सीमा 18-31 वर्ष रखी गई है, जबकि इन श्रेणियों की महिलाओं के लिए 18-34 वर्ष है। जीआईसी में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची रीमा ने बताया कि वह स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। इस्लामियां इंटर कॉलेज में परीक्षा देने वाले सौरभ कुमार एमकॉम कर रहे हैं। तमाम ऐसे अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जोकि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है या फिर उत्तीर्ण हैं। संवाद