{"_id":"56f2da3a4f1c1b7d5ef14d24","slug":"gp-fund-administration-expenses-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत निधि के खर्च की जांच कराए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत निधि के खर्च की जांच कराए प्रशासन
ब्यूरो/ शाहजहांपुर।
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
धोतड़ गांव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरेना की ग्राम प्रधान किरन सिंह की डीएम से मांग
विकास खंड जैतीपुर की ग्राम पंचायत मरेना में बीते वर्षों के दौरान ग्राम पंचायत निधि खाते से आहरित की गई 28.73 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों में खर्च करने के बजाय उसे निजी खर्चों में लेकर गोलमाल कर लिया गया। ग्राम प्रधान किरन सिंह, बीडीसी और कई पूर्व ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम से इसकी शिकायत कर पंचायत निधि के खर्च की जांच कराने की मांग की है।
डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत मरेना में वर्ष 2010 से 2015 तक विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत निधि के बैंक ऑफ बड़ौदा की रसेवन शाखा के खाते से 28 लाख 73 हजार 260 रुपये की राशि आहरित की गई। इसके बावजूद इस अवधि में गांव में कोई विकास कार्य नहीं होने से ग्राम निधि की धनराशि का गोलमाल किए जाने की आशंका है।
ग्राम प्रधान ने ज्ञापन के साथ बैंक खाते की पासबुक में उपरोक्त अवधि की इंट्री की फोटो कापियां भी संलग्न की गई हैं। ज्ञापन में बीडीसी राजकुमार सिंह, ग्राम पंचायत के पूर्व सदस्य महेंद्र पाल, कंचन कुमारी, शीला देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतियां प्रधानमंत्री, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश के पंचायती राज मंत्री आदि को उचित कार्यवाही के लिए भेजी गई हैं।