फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Governor Anandiben Patel inaugurated library at SS University Shahjahanpur

यूपी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं शाहजहांपुर, विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी का किया लोकार्पण

Tue, 03 Nov 2026 12:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Nov 2026 12:24 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर दौरे पर हैं। उन्होंने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। वे यहां विद्यार्थियों से संवाद और समीक्षा बैठक भी करेंगी। उनके आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel inaugurated library at SS University Shahjahanpur
विश्वविद्यालय के बाहर जुटे छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में एक पुस्तकालय और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी सेल) का लोकार्पण किया। राज्यपाल विद्यार्थियों से संवाद और विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक भी करेंगी।

विज्ञापन




समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के भवनों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी ली जाएगी। इसमें पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या, पठन-पाठन का स्तर और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुपालन की समीक्षा होगी। स्वीकृत शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों के सापेक्ष कार्यरत एवं रिक्त पदों की भी समीक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन


राज्यपाल सुबह 10:15 बजे विश्वविद्यालय पहुंचीं। राज्यपाल के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विश्वविद्यालय के बाहर एक किलोमीटर तक रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर से आए छात्र-छात्राओं को पहले प्रवेश नहीं मिला, लेकिन हंगामे की आशंका में पुलिस ने उन्हें प्रवेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक किमी तक रास्ता बंद 
राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुबह से ही विश्वविद्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई थी। कई जगह बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोका गया था। एक किलोमीटर तक रास्ता बंद होने से आम लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed