फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government medicines found lying near the shrine.

Shahjahanpur News: देवस्थान के पास पड़ी मिलीं सरकारी दवाइयां

Sun, 04 Oct 2026 10:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Government medicines found lying near the shrine.
मदनापुर में देवस्थान पास पड़े मिले दवाइयों के डिब्बें। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव राजपूतपुर चिती मजरा गांव पुछिया गौंटिया में देवस्थान के पास रविवार को सरकारी अस्पताल की दवाइयों के डिब्बे पड़े मिले। आरोप है कि यह दवाइयां बांटने के बजाय फेंक दी गई हैं। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोपहर बाद दवाइयां गांव की आंगनबाड़ी सहायिका के यहां रखवा दीं।
विज्ञापन

सीएचसी चिकित्साधिकारी डाॅ. अश्वनि कुमार ने बताया कि दवाइयां स्कूलों में बांटने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र को दी गईं थीं। जांच की जा रही है। पूरी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
नवोदय स्कूल में विवाद का ऑडियो वायरल
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में जूनियर छात्र की शिकायत शिक्षक उसके पिता से कर रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। ऑडियो में बातचीत में छात्र शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगा रहा है। मामले की जांच एडीएम स्वयं कर रहे हैं। तीन दिन में रिपोर्ट देंगे। प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार ने बताया कि मामले को शनिवार को ही शांत करा दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed