{"_id":"58c838db4f1c1b1e6132ad12","slug":"government-focus-on-cashless-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस ट्रांजेक्शन पर सरकार का फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस ट्रांजेक्शन पर सरकार का फोकस
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को भारत सरकार के कैबिनेट सेकेट्ररी ने वीडियो कांफ्रेसिंग पर शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों के जिलाधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डिजीटल इंडिया योजनांर्तगत बैंकिग क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुये बताया गया कि कैशलैश को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार द्वारा अनेकों योजनायें चलाई जा रही हैं। नेटबैंकिग, एटीएम तथा स्वीप मशीन द्वारा कैशलैस भुगतान आसानी से किया जा सकता है। बहुत जल्द ही भारत सरकार द्वारा एक पोर्टल बनाया जा रहा है। अब एटीएम कार्ड, स्वीप मशीनों आदि का कार्य सरकार द्वारा ही किया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन से होने वाले लाभो के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों में लोगो को जागरूक करते हुये कैशलैस ट्राजेक्शन की जानकारी दी जाये ताकि अधिक से अधिक कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जाये। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि जिन लोगों के पास एटीएम और नेटबैंकिग की सुविधा है किंतु उपयोग करने का तरीका नहीं जानते है, उन्हें बैंकों द्वारा, तथा युवा वर्ग द्वारा नेटबैंकिग तथा स्वीप मशीन के प्रयोग करना सिखाया जाये तथा नेटबैंकिग के फायदों के बारे जागरूक करें। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुये कहा है कि जिन लोगों के बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है वे अपनी संबंधित शाखा में जाकर अपने खाते से आधार कार्ड अवश्य लिंक करा दें और अधिक से अधिक कैशलैस ट्राजेक्शन करे। बैठक में सीडीओ टीके शिबु, एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आज डिजी धन मेले का आयोजन
शाहजहांपुर। बैंक आफ बड़ौदा के अग्रणी बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता ने बताया है कि भारत सरकार एवं वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 31 मार्च तक प्रत्येक खातों में आधार सीडिंग एवं मोबाईल सीडिंग हेतु जिले के अग्रणी बैंक बैंक आफ बड़ौदा द्वारा दिनांक 15 मार्च को डिजी धन मेले का आयोजन किया जा रहा है। उसका शुभारंभ डीएम कर्ण सिंह चौहान करेंगे। मेले में नए आधार कार्ड पंजीकरण, बचत खातों में आधार सीडिंग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा पंजीकरण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बीमा पंजीकरण तथा अटल पेंशन योजना के बीमा पंजीकरण आदि कार्य किये जायेगें। मेला पूर्वाह्न 11 बजे से सायं चार बजे तक राजकीय इंटर कालेज, खेल मैदान निकट जेल में आयोजित किया जायेगा।