गांधी जयंती पर जिले में पांच घंटे प्रवास करेंगी राज्यपाल
सार
आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने बताया कि राज्यपाल पूर्वाह्न 11 बजे आश्रम पहुंचेंगी। विनोबा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सूत यज्ञ समारोह में जनपद के जन प्रतिनिधियों के साथ चरखा कातेंगी। भोजन और विश्राम के बाद राज्यपाल छीतेपुर जाकर जय प्रभा कुटीर में सेवाधाम का लोकार्पण और समग्र सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन