फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gopashtmi

गोमाता का पूजन कर मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गोसेवा करने वाले सम्मानित

Sat, 13 Nov 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
gopashtmi
शाहजहांपुर। गोमाता की पूजा का पर्व गोपाष्टमी शुक्रवार को मनाया गया। गायों का पूजन कर उनको हरा चारा, गुड़, चना आदि का भोग लगाया गया। इस दौरान गोमाता से विश्व कल्याण की कामना की गई। इंदिरानगर कॉलोनी स्थित निराश्रित गोसेवा एवं हिंदू ही आगे केंद्र पर गोपाष्टमी पर्व की धूम रही। केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

पहले केंद्र पर हवन-पूजन हुआ। सभी ने गोमाता को तिलक लगाकर उनकी पूजा की गई। उन्हें गुड़, लोई, खील-खिलौना आदि खिलाया गया। गोमाता की आरती उतारी गई। इसके बाद उन गोसेवकों व गोरक्षकों को सम्मानित किया, जोकि दुर्घटना में घायल गोवंश की सेवा में तत्पर रहते हैं। गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामजी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अविनेश सक्सेना तथा नगर निगम के जेसीबी संचालक पवन कुमार मौर्या उर्फ फौजी को क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना ने गोसेवा अंक, गोमाता का चित्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शशि सक्सेना, अंजू, आद्या कृष्ण, कवीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संभव हो तो घर में पालें गाय, करें संरक्षण : डीएम
शाहजहांपुर। मिश्रीपुर के रामबाग स्थित गोपाल गोशाला में डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने गोशाला का पूजन किया। डीएम कहा कि गाय को मां की संज्ञा दी गई है। इसका दूध हर दृष्टि से सर्वोत्तम माना गया है और मूत्र औषधियों के रूप में आदिकाल से प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो अपने घर में गाय जरूर पालें और उनका संरक्षण करें। गोशाला में भजन-कीर्तन भी हुआ। डीएम व एसपी ने जलेबियां भी बनाई। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, संरक्षक अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, रवि गोयल, अरविंद सिंह, हरि किशोर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुनील सिंघल, सुरेश सिंघल, उमा सिंघल, निर्मल अग्रवाल, मधु गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायों की पूजा केबाद खिलाया चना-गुड़
पुवायां। गोपाष्टमी पर लोगों ने गाय का पूजन कर चना, गुड़, आटा, चोकर खिलाया। भाजपा के नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कान्हा पशु आश्रय पहुंचकर गाय चादर ओढ़ाकर चंदन से तिलक कर आरती उतारी। गोशाला में सेवारत कर्मियों को दक्षिणा देकर गो सेवा के लिए दक्षिणा भेंटकर सम्मानित किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आंचल मिश्रा, मदन पाल, आलोक पांडे, रवि गुप्ता, अशोक पांडेय, आनंद भारद्वाज, अंबुज मिश्रा, श्रवण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed