फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   goons shot a man for protesting against abusive language in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, तीन लोगों पर आरोप

Tue, 26 May 2026 12:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 12:36 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में किशनपुर मुख्य मार्ग पर एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसका आरोप है कि तीन लोगों ने उसे रास्ते में रोका। पूछा कि कहां जा रहे हो। बताने से इनकार पर आरोपियों ने गाली गलौजी की। विरोध करने पर गोली मार दी। 

विज्ञापन
goons shot a man for protesting against abusive language in Shahjahanpur
अस्पताल में घायल युवक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में किशनपुरा मुख्य मार्ग पर विमल नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक ने तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन




मदनापुर क्षेत्र निवासी विमल ने बताया कि वह सोमवार की शाम को तिलहर के बरखेड़ा से बंदी चक की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते तीन लोग खड़े मिले। उन्होंने रास्ते में रोका और पूछा कि किस जगह जा रहे हो। आरोप है कि बताने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली देना शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि रात करीब नौ बजे हुई घटना में घायल से पूछताछ में एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है। मामले में तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed