फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Goodwill Express couple broke up child

सद्भावना एक्सप्रेस में दंपति से बिछड़े बच्चे

Tue, 09 Jun 2015 11:07 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Goodwill Express couple broke up child
पीलीभीत जिले के एक दंपति के दो बच्चे ट्रेन में सफर के दौरान बिछड़ गए। शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरने पर इसकी जानकारी होने पर बच्चों के पिता ने उन्हें मुरादाबाद तक ट्रेनों में ढूंढा, लेकिन बच्चे नहीं मिले। मंगलवार देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के थाना दिउरिया कलां के गांव देवकलिया के चिरौंजीलाल अपनी पत्नी चमेली देवी, दो बच्चों और तीन अन्य लोगों के साथ अपने गांव जा रहे थे। सोमवार को चिरौंजीलाल मुजफ्फरपुर से शाहजहांपुर के टिकट लेकर सद्भावना एक्सप्रेस में बैठ गए। वह खुद तो जनरल बोगी में बैठे थे, जबकि पत्नी और बच्चों को महिला बोगी में बैठा दिया था। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सात वर्षीय बेटा राहुल और पांच वर्षीय रोहित को पानी पिलाने के लिए चिरौंजी लाल ने ट्रेन से उतारा। बच्चों को पानी पिलाकर उन्हें फिर पत्नी के पास महिला बोगी में भेज दिया। चिरौंजीलाल को लगा कि बच्चे अपनी मां के पास पहुंच गए हैं और मां को लगा पिता उन्हें ले गए हैं। सोमवार रात 10 बजे पति-पत्नी स्टेशन पर उतरे तो बच्चों को न पाकर घबरा गए। उन्होंने मुरादाबाद तक ट्रेनों में बच्चों के बारे में जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस पर चिरौंजीलाल साथ में आए कुंभकर्ण, शेरबहादुर, रिंकू और सुवनेश के साथ जीआरपी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। वहीं जीआरपी थाना के प्रभारी एसओ अजय शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद तक जीआरपी थानों में संपर्क कर लिया गया है। ऐसे बच्चों के मिलने की सूचना नहीं मिली है। कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed