{"_id":"6414bc32ae5944846703d774","slug":"goods-train-going-towards-bareilly-split-into-two-shahjahanpur-news-c-4-1-97301-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी
विज्ञापन
हुलासनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा मालगाड़ी हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी का इंजन वाला हिस्सा थोड़ी दूर जाकर रुका। गार्ड ने मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने की जानकारी वॉकी टॉकी से लोको पायलट को दी। इसके साथ ही कंट्रोल और पॉवर केबिन को अवगत कराया। तुरंत ही अपलाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया।
इसके बाद लोको पायलट मालगाड़ी के इंजन वाले हिस्से को पीछे की ओर ले गया और अलग हुए वैगन को जोड़ा। इसमें करीब 19 मिनट का समय लगा, तब कहीं शाम 6:25 बजे मालगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई और अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारू हुआ। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी शाम 6:06 बजे हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट दो हिस्सों में बंट गई थी। हालांकि इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। संवाद