फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gomti is in bad condition even after joining Namami Gange project

नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद भी दूर नहीं हुई गोमती की पीड़ा

Wed, 13 Jul 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gomti is in bad condition even after joining Namami Gange project
नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल होकर भी गोमती बदहाल
विज्ञापन

पुवायां (शाहजहांपुर)। गंगा को अविरल बनाने के लिए कैबिनेट ने वर्ष 2016 में जिस नमामि गंगे कार्ययोजना को मंजूरी दी थी, उसमें गंगा की सहायक नदियों के रूप में गोमती, गंडक और शारदा को भी शामिल किया गया था। गंगा की तरह इन नदियों का भी विकास किया जाना था। घोषणा होने पर उम्मीद हो चली थी कि ‘आदिगंगा’ के नाम से पहचानी जाने वाली गोमती भी जल्द ही साफ स्वच्छ हो जाएगी और जलधार निरंतर प्रवाहित हो सकेगी। इससे मानव के साथ ही पशु, पक्षियों को भी बहुत लाभ होगा। हालांकि आज तक गोमती के लिए कुछ नहीं किया गया। इससे नमामि गंगे प्रोजेक्ट में सहायक नदियों को नया जीवन दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
सैकड़ों एकड़ जमीन कब्जाए बैठे हैं भूमाफिया
एक समय था जब गोमती नदी के किनारे सैकड़ों एकड़ जमीन पर जंगल की तरह पेड़ खड़े थे। समय बदलता गया और गोमती के किनारों की हरियाली भी गायब होती गई। भूमाफिया ने नदी की जमीन पर कब्जा जमा लिया। अब तो गोमती की धारा तक खेती की जा रही है। यह हाल गोमती के किनारों पर कहीं भी देखा जा सकता है। नमामि गंगे में शामिल होने से अवैध कब्जे हटने की उम्मीद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

भैंसी नदी को निपटाने के बाद अब गोमती पर नजर
पुवायां क्षेत्र में जमीन की कीमतें बेहिसाब बढ़ी हैं, इस कारण जिसे जहां सरकारी जमीन नजर आती है, कब्जा कर लिया जाता है। यही कारण रहा कि गोमती की सहायक भैंसी नदी का लोगों ने अस्तित्व ही मिटा डाला और खेती करने लगे हैं। अब गोमती की भी यही हालत है, तमाम नदी भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है। गोमती की सहायक झुकना, कठिना नदी का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ के तीसरे दिन ही दम तोड़ गया था अभियान
वर्ष 2019 में जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने डीएम, एसपी, सांसद, विधायक, सीडीओ सहित, सिंचाई विभाग, जल निगम, विकास विभाग के अधिकारियों के साथ गोमती नदी के पन्नघाट पर जल संरक्षण के तहत दोनों ओर पांच-पांच सौ मीटर खोदाई और पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया था। इस दौरान गोमती की अविरल धार बहे, इसके लिए तमाम प्रयास करने के दावे भी किए थे। यह अभियान तीसरे दिन ही दम तोड़ गया। खोदाई भी घाट के दोनों ओर केवल सौ-सौ मीटर तक हो सकी थी। इसके बाद किसी ने गोमती नदी की ओर देखने की जरूरत नहीं समझी।

जल्द ही बंडा क्षेत्र में बीडीओ को साथ लेकर गोमती नदी का मुआयना किया जाएगा और गोमती की धार किस तरह अविरल हो, इसकी जानकारी की जाएगी। इसके बाद कार्ययोजना बनाई जाएगी। गोमती को सदानीरा बनाने के प्रयास किए जाएंगे। - सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed