{"_id":"627ac7dfc3b1d1210b2dd689","slug":"golden-jubilee-tours-of-kanchal-group-of-trade-board-will-be-held-conference-will-be-held-shahjahanpur-news-bly484407085","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल कंछल गुट की प्रदेश में निकलेंगी स्वर्ण जयंती यात्राएं, होंगे सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल कंछल गुट की प्रदेश में निकलेंगी स्वर्ण जयंती यात्राएं, होंगे सम्मेलन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल सा?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर संगठन की ओर से प्रदेश में निकलने वाली स्वर्ण जयंती यात्राएं और निकाय स्तर पर सम्मेलनों के कार्यक्रम की तैयारी में प्रदेश भ्रमण पर निकले प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मंगलवार को दोपहर बाद यहां पहुंचे। व्यापारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
उन्होंने व्यापारियों की सभा में स्थानीय पदाधिकारियों से बीते कुछ दशकों की संगठन की उपलब्धियों का ब्योरा प्रांतीय कार्यालय जल्द भेजने के निर्देश दिए।व्यापारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 23 सितंबर 1973 को संगठन की स्थापना हुई थी। इसलिए अगले वर्ष 2023 में संगठन का स्वर्ण जयंती वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर नगर निकाय स्तर के शहरों-कस्बों में व्यापारी सम्मेलन होंगे और उनमें संगठन के संघर्ष एवं सफलताओं, शहीद व्यापारियों की गाथाओं आदि से संबंधित नौ पुस्तकों का प्रकाशन कर वितरण भी किया जाएगा। जनवरी से दिसंबर तक प्रदेश भर में रथयात्राएं निकाली जाएंगी।
स्वागत कार्यक्रम में संगठन के जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, मोहित ढींगरा, उवैस हसन खां, शशांक कौशिक, मोहन कुमार मित्तल, संदीप शुक्ला, रमेश दीक्षित, वीरपाल सिंह, नवल किशोर, हरीश चंद्र त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, इकरार खां, विकास गुप्ता, इकलाख खां, हिमानी खन्ना, फरहा दिवा, रमन गुप्ता, पंकज टंडन, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के संचालन में जिलाध्यक्ष ने आभार जताया।