फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gold and cash claimants switch off their mobiles underground

सोना और नगदी के दावेदार मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर हुए भूमिगत

Wed, 02 Feb 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gold and cash claimants switch off their mobiles underground
शाहजहांपुर। इसे आचार संहिता का खौफ कहें या फिर अवैध धंधेबाजी का खुलासा होने का डर। वजह जो भी हो, लेकिन सच्चाई यही है कि चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए गठित उड़नदस्तों ने जिन लोगों से लाखों रुपये की सोने की चूड़ियां और 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए, वह जवाबदेही से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर भूमिगत हो गए हैं। इन मामलों से संबंधित लोगों ने सोना और नकदी छुड़ाने के लिए सक्षम अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन

कटरा विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ता-प्रथम के मजिस्ट्रेट डॉ. नीरज गुप्ता और एसआई अनिल पवार ने गत 19 जनवरी की शाम हुलासनगरा क्रॉसिंग से पहले राममुरारी स्कूल के पास काले रंग की कार से सोने की 72 चूड़ियां बरामद कीं। 515 ग्राम वजन की इन चूड़ियों का बाजार मूल्य करीब 19 लाख रुपये आंका गया है। कार में बैठे मेरठ शहर के घंटाघर क्षेत्र निवासी नजरुल इस्लाम ने खुद को व्यापारी बताते हुए कहा कि वह कारोबार के सिलसिले में हरदोई जा रहे हैं, लेकिन बैग से बरामद हुईं सोने की चूड़ियों के बारे में नजरुल इस्लाम ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। अधिकारियों ने सोना सील कर जिला कोषागार में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सोना पकड़े जाने के बाद नजरुल ने अधिकारियों को अपना मोबाइल नंबर देने के साथ जल्द कागजात लेकर लोटने की बात कही। शुरुआती तीन-चार दिन तक उसने कोई संपर्क नहीं किया, जबकि ऐसे मामलों में जब्त संपत्ति के दावेदार अधिकारियों के आगे-पीछे घूमने लगते हैं। अधिकारियों के अनुसार अब बीते एक सप्ताह से नजरुल का नंबर डॉयल मोबाइल स्विच आफ बोल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने दस लाख रुपये अथवा इससे अधिक संपत्ति बरामद होने पर आयकर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए आयकर विभाग भी सोना कारोबारी का सुराग लगाने में जुुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुुसार बीते रविवार को ददरौल क्षेत्र की उड़नदस्ता तृतीय के प्रभारी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार सांख्यधर और पुलिस उप निरीक्षक मो. हनीफ खां ने शाहाबाद की ओर से कार से आ रहे पांच लोगों से 1.80 लाख रुपये बरामद किए कार समेत फरार हुए लोग भी संपर्क करने से कतरा रहे हैं। इन लोगों ने उड़नदस्ता टीम को जो मोबाइल नंबर दिया, उस पर एक बार बात होने से केवल इतना सुराग लग सका कि कार शहर के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज के एक व्यापारी की है।

अमूमन चुनाव के दौरान पकड़े गए माल को छुड़ाने के लिए लोग शुरू से प्रयासशील रहते हैं, लेकिन सोना जब्त होने के बाद कथित कारोबारी नजरुल ने संपर्क करने के बजाय अपना फोन बंद कर लिया। उसका प्रकरण आगे की जांच के लिए आयकर विभाग भेजा जा चुका है। नकदी मौके पर छोड़कर कार समेत फरार हुए लोगों की भूमिका भी संदिग्ध है। क्योंकि वह रकम पर दावा करने नहीं आए, उल्टे फोन बंद कर लिया। मतदान के एक सप्ताह बाद तक इन मामलों से संबंधित लोगों ने संपर्क नहीं किया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश कुमार गिरि, वरिष्ठ सहायक कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed