फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Go to the phone's true DM Tehsil Day

डीएम ने फोन से जाना तहसील दिवस का सच

Tue, 21 Apr 2015 11:26 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Tue, 21 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Go to the phone's true DM Tehsil Day
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल 188 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इसमें एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने पिछले तहसील दिवस में आईं चार शिकायतों का निस्तारण न होेने पर नाराजगी जताते हुए दो दिन के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में फरियादियों को फोन करके निस्तारण की हकीकत पूछी और उनके द्वारा संतुष्ट होने पर संतोष जताया। गांव जुझारपुर की माया देवी ने धारा 41 के अंतर्गत नाप न करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने कानूनगो को तत्काल जाकर नाप कराने के निर्देश दिए। डीएम ने फसल नुकसान के चेक वितरण की जानकारी ली। रजपुरा निवासी चेतराम द्वारा वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत पर बीडीओ को दो दिन में जांच कर स्वीकृति के लिए संबंधित विभाग को भेजने के लिए निर्देश दिये। चकरोडों पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर बीडीओ को मिट्टी डालकर ठीक कराने को कहा। हाईवे किनारे स्थित मकान तोड़ने के बावजूद मुआवजा न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे रवींद्र गुप्ता ने डीएम से शीघ्र मुआवजा दिलाने की गुहार की। डीएम ने सभी शिकायतों के गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान एसपी राजेंद्र प्रसाद यादव, एडीएम ई मुनेंद्रनाथ उपाध्याय, सीएमओ उमेश चंद्र यादव, प्रभारी सीडीओ प्रेम प्रकाश तिवारी, बीएसए राजेश वर्मा, एसडीएम पदम सिंह, सीओ संजय कुमार, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed