फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GM stayed in Roza for five minutes...gave assurance after taking memorandum

Shahjahanpur News: रोजा में पांच मिनट रुके जीएम...ज्ञापन लेकर दिया आश्वासन

Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
GM stayed in Roza for five minutes...gave assurance after taking memorandum
रोजा में रेलवे स्टेशन पर रेल यूनियन के पदा​धिकारियों से वार्ता करते जीएम अशोक वर्मा। स्रोत: रेल
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार वर्मा शुक्रवार को दो घंटा विलंब से आए। वह मात्र पांच मिनट रुके। इस बीच उन्होंने रेल यूनियन का ज्ञापन लेकर समाधान का आश्वासन दिया और मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जीएम के दौरे को लेकर करीब एक महीने से रोजा रेलवे स्टेशन पर तैयारियां चल रहीं थीं। स्टेशन की रंगाई-पुताई के साथ ही अभिलेख भी दुरुस्त किए गए थे। शुक्रवार आलमनगर से रोजा तक जीएम ने निरीक्षण किया। दोपहर तीन बजे उनके आने का समय था, लेकिन वह तय समय से दो घंटा विलंब से पांच बजे रोजा स्टेशन पर पहुंचे। उनकी ट्रेन को छह नंबर प्लेटफॉर्म पर रोका गया।
विज्ञापन

विशेष सैलून से उतरते ही जीएम को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियाें ने ज्ञापन दिया। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। नॉर्दर्न रेलवे मैंस यूनियन ने 25 सूत्री मांगपत्र दिया। इसमें रेलवे क्वार्टरों को सही कराने, रेलवे क्वार्टर में बाथरूम और रसोईघर में टाइल्स लगवाने, पानी की टंकी लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता संतोष कुमार ने ज्ञापन देकर समस्याओं को उठाया। इस बीच रोजा रेलवे स्टेशन पर रनथ्रू ट्रेनों का स्टाॅपेज कराने, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को फिर से चलवाने, काकोरी के नाम से नई ट्रेन चलवाने की मांग की गई। भाजपा नेता अनिल सिंह ने आरक्षण बुकिंग विंडो को माल गोदाम की ओर बनाने के लिए आग्रह किया।
जीएम ने सभी ज्ञापन लेकर डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को समाधान कराने के निर्देश दिए। पांच मिनट के ठहराव के बाद मुरादाबाद रवाना हो गए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत यादव, रेल पथ निरीक्षक हरगोविंद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कौशल अवस्थी, सीएमआई एसके ठाकुर आदि मौजूद रहे।

--
शाहजहांपुर में भी सतर्क रहे रेलवे कर्मी
जीएम के निरीक्षण को लेकर रेलवे के अफसर यहां भी सतर्क रहे। शाम को रोजा से जीएम का विशेष सैलून पास होने के बाद कर्मचारी स्वागत के लिए खड़े हो गए। उन्हें डर था कि जीएम यहां रुककर निरीक्षण नहीं कर लें। हालांकि, उनकी ट्रेन रनथ्रू पास हो गई। तब कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed