फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Glering school exaltation Festival

ग्लेरिंग स्कूल में उमंग महोत्सव शुरू

Mon, 14 Dec 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 14 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Glering school exaltation Festival
ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में उमंग महोत्सव शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ सदर अनुराग दर्शन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया।
विज्ञापन

इसके बाद हुई बोरी कूद बालक वर्ग प्रतियोगिता में दीपक, साहिल, जीवेंद्र, बालिका वर्ग में मीनाक्षी, रिया, पल्लवी, जलेबी दौड़ में गौरव, आनंद, राहुल, बालिका वर्ग में शिवानी, गौरी, अजरा, मेंढक रेस में युवराज, राहुल, आनंद, बालिका वर्ग में मुस्कान, लक्ष्मी, शगुन, लंबी कूद में निहाल, गोपी, साहिल, बालिका वर्ग की लंबी कूद में अलीशा, शगुन, कायनात ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य मनमोहन सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में डायरेक्टर आशुतोष शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पंचायत रोजा के चेयरमैन अजय गुप्ता, डॉ. इरफान ह्यूमन, लखन प्रताप सिंह, ओम गुप्ता आदि ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। व्यवस्था में महजबीं खान, देवेंद्र अवस्थी, अतुल सिंह, शोभित शुक्ला, सरोज आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed