फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Giving water to the rising sun Sought prosperity

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 18 Nov 2015 11:03 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Giving water to the rising sun Sought prosperity
लोधीपुर पुल केेेेेेेे नीचे खन्नौत नदी के तट पर सुबह तड़के का नजारा
विज्ञापन
बिल्कुल अलग था। मौका था छठ पूजा का। छठ पूजा की भोर अर्थात बुधवार को सुबह अंधेरे ही पूर्वांचल समुदाय की व्रती महिलाएं नदी तट पर पहुंचनी शुरू हो गई थीं। यहां उन्होंने स्नान किया और फिर विधि-विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना की। सुहागिनों ने सूर्यदेव और छठ मइया से अक्षय सुहाग और परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की। इस दौरान नदी के तट पर खासी रौनक रही।
छठ पूजा के अंतिम दिन पिछले 36 घंटों से उपवास पर चल रहीं महिलाओं ने खन्नौत नदी के तट पर स्नान किया और परंपरानुसार सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मनौती मांगी। इस बीच युवाओं और बच्चों ने पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। यहां पूजा करने के बाद महिलाओं ने घर पर भी पूजा-अर्चना की और छठ मइया से मनौती मांगी। इस बीच उन्होंने छठ मइया के परंपरागत गीत भी गाए। पूजा के बाद महिलाओं ने उपवास का परायण किया। नदी के तट पर व्यवस्था में पूर्वांचल महासभा के वेदप्रकाश रावत, अशोक यादव, एचएन मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, काशीनाथ चौबे, त्रिलोकी सिंह, द्वारिका, वीरेंद्र यादव, सौरभ यादव, ज्ञानेंद्र यादव, बृजेश तिवारी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed